आई.सी.यू. विभाग से मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधाएं

मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुंधरा राजे ने किया आई.सी.यू. वार्ड का लोकापर्ण
मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुंधरा राजे जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय के आई.सी.यू. वार्ड का रिबन काटकर लोकार्पण करते हुए।
मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुंधरा राजे जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय के आई.सी.यू. वार्ड का रिबन काटकर लोकार्पण करते हुए।

 

मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुंधरा राजे जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय के हृदय रोग विभाग में आई.सी.यू. का लोकार्पण करते हुए।
मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुंधरा राजे जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय के हृदय रोग विभाग में आई.सी.यू. का लोकार्पण करते हुए।

 

मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुंधरा राजे जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय के आई.सी.यू. के लोकार्पण के दौरान दानदाता श्रीमती पदमा मेहता मानवीय सेवा कार्य हेतु आभार प्रकट करते हुए
मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुंधरा राजे जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय के आई.सी.यू. के लोकार्पण के दौरान दानदाता श्रीमती पदमा मेहता मानवीय सेवा कार्य हेतु आभार प्रकट करते हुए

अजमेर। मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुंधरा राजे ने आज अपनी अजमेर यात्रा दौरान जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय के Ðदय रोग विभाग में आई.सी.यू. का लोकापर्ण किया।

श्रीमती राजे ने इस अवसर पर कहा कि Ðदय रोग विभाग के आई.सी.यू. द्वारा अजमेर संभाग के सबसे बड़े अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो सकंेगी। इस अवसर पर उन्होंने महावीर इंटरनेशलन के दानदाताओं का आई.सी.यू. के निर्माण में सहयोग हेतु आभार प्रकट करते हुए कहा कि आप जैसे लोग ही मानवता के सच्चे सिपाही हैं। इस अवसर पर उन्होंने आई.सी.यू. यूनिट के वार्ड के वार्ड, उपकरणों, डाक्टर्स आदि के बारे में विस्तृत जानकारी भी ली।
उन्होंने कहा कि अस्पताल के विकास के जरूरी आवश्यकताओं को पूरा किया जाएगा। उन्होंने आई.सी.यू. वार्ड में मरीजों के लिए लगाए गए बेड व जीवनरक्षक उपकरणों की जानकारी भी ली।
जिला कलक्टर डाॅ. आरूषि ए. मलिक ने बताया कि आई.सी.यू. का निर्माण 1.10 करोड रूपये की लागत से किया गया है, आई.सी.यू. के शुरू होने से हृदय रोग विभाग में भर्ती होने वाले मरीजों को और अधिक सुविधाएं मिल सकेंगी। नए आई.सी.यू. वार्ड के शुरू हो जाने पर आई.सी.यू. 24 बेड का हो जाएगा। जवाहरलाल नेहरू मेेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. अशोक चैधरी व Ðदय रोग विभागाध्यक्ष डाॅ. राजेन्द्र गोखरू ने बताया कि नवनिर्मित आई.सी.यू के द्वारा मरीजों को आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा जिससे हृदय रोग के मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
इस मौके पर महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्राी श्रीमती अनिता, शिक्षा राज्यमंत्राी प्रो. वासुदेव देवनानी, कलक्टर डाॅ. आरूषि ए मलिक भी मौजूद थे।
error: Content is protected !!