रुपये देने वालों के बन रहे है भामाशाह कार्ड

शिविर में ग्रामीणों ने किया हंगामा
arain-मनोज सारस्वत- अरांई। समीपवर्ती ग्राम पंचायत गोठियाना में आयोजित भामाशाह नामांकन शिविर में अव्यवस्थाओं को लेकर ग्रामीणों ने रोष जताया। इस दौरान ग्रामीणों ने नामांकन कर रही एजेन्सी के आपरेटरों व कार्यरत पटवारी , ग्रामसेवक द्वारा ग्रामीणों के साथ अभ्रद व्यवहार करने व प्रभारी के मौके पर नहीं रहने का आरोप लगाया। मामले को लेकर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, केन्द्रीय मंत्री सांवरलाल जाट को ज्ञापन भेज अव्यवस्थाओं को सुधारने की मांग करते हुये दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। मामले में भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष कल्याणमल जांगिड, सरंपच हेमकवंर राठौड ने बताया कि प्रशासनिक अव्यवस्थाओं क ी भेंट चढ रहे भामाशाह शिविर में महिलाओं को संतोषजनक जवाब नहीं देने से परेशानिया उठानी पड रही है। साथ ही ग्रामीणों को एजेन्सी के आपरेटरों द्वारा रात के समय सौं से दौ सौ रूपये की राशि लेकर कार्ड बनाकर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कम्पनी के आपरेटरों को कम्प्यूटर ज्ञान नहीं होने के बावजूद कार्य करवाया जा रहा है। मामले को लेकर धन्नालाल जाट, उपसरंपच मनराज देवी, सत्यनारायण पारीक, किशनलाल जांगिड, धनराज चौधरी, रामावतार जाट,गोपाल गुर्जर, पप्पूराम जाट सहित ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

इनका कहना :-
मैं दिनभर शिविर में ही उपस्थित था। अधिक भीड भाड के कारण शिविर में अव्यवस्था हुई थी। जिसकों शांत कर लिया गया था। जयपुर के अधिकारियों से वीडियों कान्फ्रेसिंग के लिए पंचायत समिति मुख्यालय आना पडा। सम्बन्धित सभी कर्मचारियों को ग्रामीणों के भामाशाह नामांकन में आ रही परेशानियों क ो दूर करने निर्देश दिये है। साथ ही भामाशाह नामांंकन रूपयों लेकर बनाने की शिकायत पर जांच कर कार्यवाही की जायेगी।
-प्रवीण कुमार गुगरवाल, तहसीलदार, अरांई

error: Content is protected !!