निगम के 5 आश्रितों को अनुकम्पात्मक नियुक्ति

AVVNL thumbअजमेर, 2 दिसम्बर। अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. में मृत कर्मचारियों के पांच आश्रितों को निगम के विभिन्न कार्यालयों में दो वर्ष की परिवीक्षाकाल पर प्रोबेषनर ट्रेनी के रूप में फिक्सड रेमुनरेषन पर नियुक्ति प्रदान की गयी है।
निगम के प्रबन्ध निदेषक श्री बी. राणावत ने बताया कि नियुक्त किये गये ट्रेनी में तीन को कनिष्ठ लिपिक के पद पर, एक को सहायक द्वितीय के पद पर तथा एक को चपरासी के पद पर नियुक्ति दी गयी है। उन्हांेने बताया कि कनिष्ठ लिपिक के पद पर श्री मोहम्मद फारूख मुगल पुत्र श्री इमामुद्धीन मुगल को अधीक्षण अभियंता (पवस) सीकर मंे, श्रीमती रजनी जाट पत्नी श्री पूरणमल जाट को अधीक्षण अभियंता (पवस) सीकर में तथा श्रीमती ललित भंवर राठौड़ पत्नी श्री सुरेन्द्र सिंह राणावत को सहायक अभियंता (पवस) बिजयनगर (अजमेर) के कार्यालय में लगाया गया है। सहायक द्वितीय के पद पर श्री अषोक कुमार पुत्र श्री तेजाराम को अधीक्षण अभियंता (पवस) सीकर के कार्यालय मंे लगाया गया है। इसी प्रकार चपरासी के पद पर कुमारी गट्टू कँवर पुत्री श्री राम सिंह को अधीक्षण अभियंता (पवस) उदयपुर के कार्यालय में नियुक्त किया गया है।
निगम की सचिव (प्रषासन) ने बताया कि कनिष्ठ लिपिक को रेमुनरेषन के रूप में 7900 रूपये तथा सहायक द्वितीय/चपरासी को 5500 रूपये प्रतिमाह मिलेगें।

error: Content is protected !!