

-सुमित सारस्वत- ब्यावर। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव समिति की ओर से आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा गुरुवार को अजमेर रोड स्थित नारायण आश्रम में प्रारंभ हुई। अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पूज्य रमेश भाई ओझा ‘भाईश्रीÓ ने भागवत का महत्व बताया। कथा के शुभारंभ से पूर्व विशाल कलश व शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा सुभाष उद्यान से प्रारंभ हुई। यहां से गाजे-बाजे के बीच तेजा चौक, भारत माता सर्किल, अजमेरी गेट, एसबीआई मार्ग, सातपुलिया, अजमेर रोड होते हुए कथास्थल नारायण आश्रम पहुंची। शोभायात्रा में सबसे आगे केसरिया ध्वज, हाथी-घोड़े, भजन मंडली, सुमधुर स्वर लहरियां बिखेरता बैंड चल रहा था। वहीं 201 तुलसी कलश धारण किए महिलाएं व बड़ी संख्या में पुरूष भक्त साथ थे। पवित्र भागवत ग्रंथ को सिर पर धारण करने के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह दिखाई दिया। झांसी की रानी, महाराणा प्रताप व छत्रपति शिवाजी ने शौर्य व वीरता का संदेश दिया। वहीं भगवान गणेश, राम दरबार, कृष्ण-सुदामा व शिव-पार्वती की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। मार्ग में जगह-जगह विभिन्न संस्थाओं व समाजों की ओर से शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में आयोजक माणकचंद जिंदल, श्यामसुंदर जिंदल, अशोक कुमार, विजय बहादुर, रमेश बंसल, महेंद्र सलेमाबादी, पं.मुकुंदशरण दाधीच, नितेश गोयल, सुरेश वैष्णव, आलोक गुप्ता, सुमित सारस्वत, सुमित्रा जैथल्या, संगीता गर्ग, देवकी जिंदल, सरोज जिंदल, संतोष अग्रवाल, शिल्पा गर्ग, आरती जिंदल, नेहा जिंदल, माणक डाणी, ओमप्रकाश घीया, गोपाल शर्मा, सुखदेव मित्तल, मिलन बुधिया, सुशील गर्ग, हरीश शर्मा, रमेश शर्मा, चंद्रशेखर अग्रवाल, संदीप जैन, कमल जिंदल, अजय, नितेश, गौरव, अंकिता, अवली सहित सैंकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।
इन संस्थाओं ने किया स्वागत
तेजा चौक व्यापार संघ, औदिच्य समाज, विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जिंदल बर्तनवाला परिवार, रघुनाथ मंदिर ट्रस्ट, नारी शक्ति मंच, माहेश्वरी महिला परिषद, ब्यावर सर्राफा संघ, चेम्बर ऑफ कॉमर्स, प्रभातफेरी परिवार, राधिका महिला मंडल, राधामाधव आराधना परिवार, अग्रवाल फतेहपुरिया पंचायत, अग्रवाल माधोपुरिया पंचायत, सर्व ब्राह्मण समाज, यादव समाज, दुर्गा पूजा महोत्सव समिति, ज्वालामुखी नवरात्रा संघ, दादी परिवार न्यास, लायन्स क्लब ब्यावर यूनिक, श्रीनाथ सत्संग मंडल की ओर से शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कई संस्थाओं ने शीतल पेय, अल्पाहार व प्रसाद का वितरण किया।