मनोकामना पूर्ण स्तम्भ की वर्षगाठ 25 को

अजमेर। श्री मसाणिया भैरव धाम राजगढ में आगामी 25 दिसम्बर को मनोकामना पूर्ण स्तम्भ की 12 वीं वर्षगाठ मनाई जाएगी। व्यवस्थापक श्री ओमप्रकाश सेन ने बताया कि इस मौके पर देश के विभिन्न राज्यों से एक लाख से अधिक श्रद्घालुओं के भाग लेने की संभावना है। सर्वधर्म स्थल के रूप में प्रसिद्घ यहां किसी भी प्रकार का दान पूजन सामग्री चंदा स्वीकार नहीं किया जाता। धाम के श्री चम्पालाल जी महाराज यहां आने वाले श्रद्घालुओं को नशा मुक्ति हेतु प्रेरित करते हैं। 25 दिसम्बर को प्रात: 7 बजे हवन, साढे 10 बजे ध्वजारोहण तथा साढे 11 बजे स्तम्भ की परिक्रमा प्रारम्भ होगी।

error: Content is protected !!