दिशा संस्थान और यूथ फॉर जॉब्स ने किया एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन, कई फैसले भी हुए

जयपुर। विशेष बच्चों के लिए कार्यरत दिशा संस्थान की ओर से संस्थान परिसर निर्माण नगर-सी में शुक्रवार को विशेष योग्यजनों को प्रशिक्षित कर रोजगार दिलाने जैसे गंभीर विषय पर चिंतन करने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यूथ फॉर जॉब्स फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित हुई इस कार्यशाला में जयपुर सहित प्रदेश के विभिन्न स्थानों की 20 से अधिक गैर सरकारी संस्थाओं ने हिस्सा लिया। इसमें चित्तौडग़ढ़ की सस्था अनुभूित सिरा की सचिव आरती जोशी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि हमें ऐसे बच्चों को रोजगार दिलाने के लिए क्रॉस डिसेबिलिटी ग्रुप बनाना चाहिए। वहीं यूथ फॉर जॉब्स के वाइस प्रेसिडेंट गोपाल गर्ग ने विशेष बच्चों के लिए अधिकाधिक ट्रेनर्स तैयार करने पर बल दिया। कार्यशाला में दो प्रमुख विषयों पर मंथन हुआ। पहला, समुदाय के लिए कार्यरत संगठन सही समय पर जरूरतमंदों का चयन करें और उन्हें राहत दिलाएं। दूसरा, रोजगार की चाह रखने वाले विशेष बच्चों को चिन्हित कर उन्हें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में काम करने के लायक बनाने के लिए प्रशिक्षित किया जाए। ऐसे बच्चों को दो महीने के प्रशिक्षण देने पर भी राय बनी। कार्यशाला में पहले से रोजगाररत 10 से अधिक बच्चों एवं उनके अधिकारियों ने भी अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान दिशा की निदेशक कविता अपूर्वा वर्मा, भारती चूंडावत और कवि-गीतकार अमित बैजनाथ गर्ग भी मौजूद थे।
कविता अपूर्वा वर्मा
निदेशक, दिशा
मो.: 8233788887