25 को सुशासन दिवस के रूप में मनाएंगे वाजपेयी का जन्म दिन

rajsamand samachar 01राजसमन्द। सांसद और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महा मंत्री हरिओम सिंह राठौड़ ने कहा की   पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पार्टी के प्रेरणा स्त्रोत हे कार्यकर्ताओं को उनके किये गए कार्यों से सिख लेनी चाहिए।राठौड़ ने कहा की 25 दिसम्बर को पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया जायेगा।
> भारतीय जनता पार्टी के पालीवाल स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में राठौड़ ने प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी द्वारा अटल दिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाने के लिए दिए गए दिशा निर्देशों की  कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। भाजपा मीडिया सेल जिला संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा ने बताया की बैठक में 25 दिसंबर को विभिन्न कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया। पूर्व प्रधानमन्त्री के जन्म दिवस पर प्रातः 9 बजे से 10.30 बजे तक मुखर्जी चौराहे से जल चक्की तक सफाई अभियान चलाया जाएगा। दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक कांकरोली बस स्टेण्ड पर जनता से सीधा संवाद स्थापित करने के लिए खुला मंच का आयोजन किया गया हे जिसमे सुशासन के लिए सुझाव लिए जाएंगे वहीँ 3 बजे से 5 बजे तक भिक्षु निलयम सौ फिट रोड पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा जिसमे स्वयम सेवी संगठन के साथ ही नगर के प्रबुद्ध जन भी भाग लेंगे। बैठक में जिला अध्यक्ष भंवर लाल शर्मा, पूर्व अध्यक्ष नन्दलाल सिंघवी, वरिष्ठ भाजपा नेता महेश पालीवाल, जिला महामन्त्री सत्यनारायण पुर्बिया, करण सिंह राव,श्यामसिंह झाला, शहर मण्डल अध्यक्ष प्रवीण नंदवाना, महामन्त्री सत्यदेव सिंह, उपाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, चारण, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष गोपाल कृष्ण पालीवाल, महामन्त्री गणेश पालीवाल, उपप्रधान सुरेश जोशी, महिला नेत्री लता मादरेचा, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष सविता शर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह चौहान, नगर अध्यक्ष धीरज पुरोहित, पार्षद रमेश खींची, हिम्मत कुमावत, हिम्मत मेहता, शिशुपाल, भेरूलाल कच्छारा, पूर्व चेयर मेन अशोक रांका, भेरू नन्दवाना, मोहन कुमावत, प्रजित तिवारी, जिला कार्यालय मंत्री प्रमोद गौड़, ओम पारीक, गिरिजा शंकर पालीवाल सहित कई कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!