वृद्ध व वृद्धा ने की एसडीओ को सुनाई पीड़ा

ब्यावर, (हेमन्त साहू)। शहर के उदयपुर मार्ग स्थित वृद्धाश्रम से एक वुद्धा को जबरन बाहर निकालने पर शुक्रवार को उपखंड कार्यालय पहुच कर एसडीओ भगवती प्रसाद को शिकायत की। 88 वर्षीय वृद्धा इमरती देवी ने एसडीओ प्रसाद को वृद्धाश्रम के प्रबंधन संभाल रहे पदाधिकरियो द्वारा दुवर््यवहार करने एवं जबरन बाहर निकाल देने से दर दर की ठोकरे खाने को मजबुर हो गई। इमरती देवी ने रोते हुए बताया कि वृद्धाश्रम मे रामेश्वरी देंवी व एक अन्य महिला ने मेरे कई सामान व सोने की अंगुठी चोरी कर ली। वुद्धाश्रम मे खाने को लेकर भी मेरे साथ दुव्र्यवहार किया गया। कडकाती ठंड मे ठंडे पानी से नहाने पर मेरी तबियत खराब हो गई। जब मैने मेरे साथ हो रहे अत्याचार की शिकायत वृद्धाश्रम पदाधिकारी रमेश शर्मा एवं मोहन बजाज से की तों उन्हाने अनसुनी करते हुए मुझे कंपकंपाती सर्छी मे वृद्धाश्रम से बाहर निकाल दिया। वृद्धाश्रम से बाहर निकालने के बाद मे रोती रही लेकिन वृद्धाश्रम के पदाधिकारी निर्दयी बने रहे। रात को किसी सज्जन ने वृद्धा को सर्दी मे ठिठुरते देख अपने घर ले जाकर सार संभाल की। वृद्धा इमरती देवी ने एसडीओ प्रसाद से शिकायत कर वृद्धाश्रम के कारनामो की जांच कर न्याय दिलाने की मांग की।
वृद्धाश्रम मे वृद्ध पुरुष से मारपीट ,पीडीत वृद्ध ने बताई आप बीती
वृद्धाश्रम मे हो रही हठधर्मिता को लेकर एक वृद्ध व्यक्ति ने एसडीओ प्रसाद को अपनी आपबीती बताते हुए खुद के साथ हो रहे अत्याचार की दास्तान सुनाई। वृद्ध ने बताया कि एक अन्य बाहर राज्य से आकर रह रहे वृद्ध ने मुझे शोचालय मे बंदी बना दिया। मैने इसकी शिकायत पदाधिकारियो से की तो उस व्यक्ति ने मुझे डंडो व हाथ से बुरी तरह पीटा। जिससे मेरे गले मे लगी गंभीर चोट का दर्द भुगत रहा हु। वृद्ध ने बताया कि वृद्धाश्रम मे रह रहे लोग मेरे साथ बहत अत्याचार करते है। वृद्धाश्रम मे अनियमितता का माहौल है। वृद्धाश्रम के अत्याचार से मे व कई वृद्ध नारकीय जीवन जी रहे है।
एसडीओ ने सिटी पुलिस को दी वृद्धाश्रम की टोह लेने की हिदायत
एसडीओ प्रसाद ने पीडीत वृद्ध व्यक्ति एवं वृद्धा की वेदना सुन कर सिटी थानाधिकारी को फोन कर वृद्धाश्रम की व्यवस्था के बारे मे टोह लेने की हिदायत दी।
इन्होने कहा:- वृद्धाश्रम मे रह रहे सभी वृद्धो को अच्छी सुविधाए दी जा रही है। वृद्धा इमरती द्वारा अन्य वृद्ध लोगो के साथ अच्छा व्यवहार नही करने पर निकाला गया। वृद्धाश्रम मे किसी को पीडा नही दी जाती है। यहा सभी वृद्धजनो को परिवार के सदस्यो की तरह रखा जाता व सार संभाल की जाती है। किसी वृद्ध व वृद्धा द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद है।
-कानप्रकाश सिंहल, अध्यक्ष, वृद्धाश्रम ब्यावर