28 दिसम्बर कांग्रेस का स्थापना दिवस है। आप सभी को बहुत बहुत बधाई। कांग्रेस नाम है समानता, भाईचारा, सांप्रदायिक सद्भाव, कौमी एकता व सर्व धर्म सद्भाव का। कांग्रेस नाम है एक ऐसी पार्टी का जिसने देश को आजाद कराया देश को एक रखा अखंड रखा। हमे गर्व है कि हम इसके सदस्य है और यही से शुरुआत होती है हमारी जिम्मेदारी की हमारे दायित्व की और यही हमे अलग करता है अन्यों से।
कांग्रेस का इतिहास देश की आजादी का,देश के विकास व देश की एकता का इतिहास है।
हम कैसे भूल सकते है उन शहीदों को जिन्होंने देश के लिए बलिदान दिया,कैसे भूलेंगे उन नेताओं को जिन्होंने देश को विकास के पथ पर अग्रसर किया।
हम नही भूले उन बलिदानों को जो कांग्रेस ने दिए भारत माँ की एकता अखण्डता के लिए और आज भी इतिहास यशोगाथा गा रही है इंदिरा गांधी राजीव गांधी बेअन्त सिंह व अन्यों की। कांग्रेस के खाते एक लम्बी फ़ेहरिश्त है माताओ बहनों व भाइयो की जिनका संघर्ष जिनका बलिदान देश की आजादी व देश के निर्माण के काम आया।
आज के ही दिन सेवादल की भी स्थापना हुई जिसने देश के सामाजिक ढाँचे को संगठित किया व समाज के सामने सेवा के आयाम स्थापित किये।
आइये आज हम संकल्प ले कांग्रेस को मजबूत करने का,संकल्प ले देश को जातिवादी,साम्प्रदायिक व हिंसा की राजनीति करने वाले दलों से बचाने का।
आप सभी को बहुत बहुत बधाई
डॉ श्रीगोपाल बाहेती,पूर्व विधायक