ख्याति प्राप्त श्री हरिओम पंवार, मेरठ, श्री जगदीश सोलंकी (कोटा) अशोक चारण सहित कई कवि
तृतीय राष्ट्रीय सिन्धुपति महाराजा द्ाहरसेन सम्मान 2015 सीमा जन कल्याण समिति, राजस्थान
अजमेर – 12 जून – अजमेर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, पर्यटन विभाग के सहयोग से सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन के 1303वें बलिदान दिवस के उपलक्ष में 16 जून को सांय 5 बजे से सिन्धुपति महारजा दाहरसेन स्मारक, हरिभाउ उपाध्याय नगर पर आयोजित देश भक्ति कार्यक्रम के साथ कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जा रहा है । अखिल भारतीय ख्याति प्राप्त श्री हरिओम पंवार , मेरठ, श्री जगदीश सोलंकी (कोटा) अशोक चारण सहित कई कवि अपनी प्रस्तुति देंगें।
तृतीय राष्ट्रीय सिन्धुपति महाराजा द्ाहरसेन सम्मान 2015 सीमा जन कल्याण समिति, राजस्थान को
सीमा क्षंेत्र में रहने वाले विस्थापितों हेतु शिक्षा, राष्ट्रीय प्रेम भावना, गौसेवा,चिकित्सा सहित अन्य सेवा में समर्पित संस्था सीमा जन कल्याण समिति, राजस्थान को दिया जायेगा। सम्मान में रूपये 51000 के साथ स्मृति चिन्ह, शॉल, श्रीफल, दिये जायेगें।
इसके अलावा हिंगलाज माता की पूजा अर्चना, महाराजा द्ाहरसेन को श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ रंग भरो प्रतियोगिता के विजेताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जायेगा। राष्ट्रीय सिन्धी भाषा विकास परिषद, नई दिल्ली की ओर सिन्धु संस्कृति व पुस्तक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जा रहा है।
उक्त सम्मान सिन्धुपति महाराजा द्ाहरसेन के जीवन मूल्यों के संरक्षण, सवंर्द्धन एवं प्रकाशन के साथ सिन्धु सभ्यता पर किये गये शोध कार्य, साहित्यिक, लेखन कार्य, प्रकाशन एवं नाट्य विद्या में किये गये उल्लेखनीय कार्य व सिन्ध से आये विस्थापितों के पुनर्वास हेतु व्यक्तिगत या संस्था को सम्मानित किया जाता है।
उल्लेखनीय है कि प्रथम सम्मान वर्ष 2013 में इण्डियन इंस्ट्यिूट ऑफ सिन्धोलॉजी, आदीपुर, गांधीधाम को एवं द्वितीय सम्मान पिछले वर्ष 2014 को शदाणी दरबार, रायपुर (छतीसगढ) के सन्त युधिष्ठरलाल जी को समारोहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित कर प्रदान किया गया था।
बलिदान दिवस के अवसर पर होने वाले अन्य कार्यक्रम
14 जून 2015 रविवार
सांय 5 बजे से स्मारक पर – संगोष्ठी भारतीय इतिहास संकलन समिति द्वारा आयोजित की जायेगी।
15 जून 2015 सोमवार –
प्रभात फेरी प्रातः 6 बजे महावीर सर्किल से स्मारक तक
परिसर परिक्रमा, धर्म ध्वजा फहराना,माल्यापर्ण व पुष्पांजलि – स्मारक पर हिंगलाज माता पूजा की जायेगी।
सांय 5 बजे से वाहन रैली -सिन्धी युवा महासमिति के साथ सभी सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं द्वारा एक वाहन रैली निकाली जायेगी। रैली मार्ग केसरगंज वैदिक यंत्रालय से डिग्गी- हेमू कालाणी चौक, प्लाजा सिनेमा, गिदवाणी मार्केट, शिवाजी पार्क, क्लाक टावर, मदार गेट, गांधी बाजार, चूढी बाजार, नया बाजार, महावीर सर्किल, रामप्रसाद घाट, लवकुश उद्यान, रीजनल चौराहा से स्मारक तक रहेगा।
(मोहन तुलस्यिाणी)
कार्यक्रम समन्वयक,
मो. 094131 35031