सैयद आज़म हुसैन स्मृति प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

saiyad azam husainअजमेर। स्व. सैयद आज़म हुसैन स्मृति की में रामनगर स्थित ब्लोसम स्कूल में शनिवार 1 अगस्त 15 को अन्तर विद्यालय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। संयोजक राजेन्द्र सिंह के अनुसार यह प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता अजमेर के भौगोलिक, एतिहासिक, धार्मिक, शैक्षणिक और अन्य इतिहास से सम्बन्धित होगी। जिसमें अजमेर से सम्बन्धित प्रश्न ही पूछे जायेगें। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा एवं चल वैजयन्ति भी प्रदान की जाएगी। इस प्रतियोगिता का संचालन एवं समस्त मार्गदर्शन राष्ट्रीय स्तर के क्विज मास्टर हरिश बेरी करेगें।
सैयद आज़म हुसैन राजकीय संग्रहालय, अजमेर के संग्राघीक्षक व पुरातत्व विभाग अजमेर वृत के अधीक्षक थे, जिन्होंने अजमेर में राजकीय संग्रहालय को पर्यटन और कला की नई दिशा प्रदान की और राजकीय संग्रहालय को राष्ट्र भर में नई ऊचाईयां प्रदान की। उनकी कर्मठ, निस्वार्थ और समर्पित भावना ने पुरातत्व, कला, संस्कृति प्रेमियों को कुछ नवीन एवं उच्च स्तरीय करने के लिए प्रोत्साहित किया एवं उन्हें एक मंच प्रदान किया। ना केवल अजमेर वरन् अजमेर वृत के सभी पुरा स्मारकों को भी संरक्षित एवं संग्रहित कर उन्हें एक पर्यटन क्षेत्र के रुप में विकसित करने का कार्य भी किया।
राजेन्द्र सिंह
9887316528

error: Content is protected !!