आनंद नगर जैन मंदिर के आसपास रोड लाइट कई दिनों से बंद

हादसे का अंदेशा – प्रशासन से शीघ्र चालू कराने की मांग*
अजमेर, 21 सितंबर 2026।  शांतिपुरा आनंद नगर स्थित 1008 श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर के आसपास की रोड लाइट काफी दिनों से बंद पड़ी है। जबकि वर्तमान में जैन समाज केदस लक्षण पर्यूषण पर्व चल रहे हैं, ऐसे में धर्मावलंबियों का अल सुबह 5 बजे से ही मंदिरों में आना-जाना लगा रहता है।
रोड लाइट बंद होने के कारण अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं। क्षेत्र में बंदरों का आतंक भी बना हुआ है। साथ ही मंदिर जी के बाहर ही ट्रांसफार्मर लगा हुआ है, अंधेरे में आमजन उससे टकराकर घायल हो सकते हैं।
इस संबंध में अजमेर शहर व्यापार महासंघ के प्रवक्ता एवं स्थानीय निवासी कमल गंगवाल तथा महावीर इंटरनेशनल अजयमेरु के प्रवक्ता विजय पांड्या ने जिला प्रशासन एवं नगर निगम से मांग की है कि मंदिर के आसपास की बंद पड़ी रोड लाइटों को शीघ्र चालू करवाया जाए, ताकि धर्मावलंबी निसंकोच मंदिर में आ-जा सकें और किसी भी अप्रिय हादसे से बचा जा सके।
उन्होंने बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद अभी तक लाइटें चालू नहीं की गई हैं।
विजय पांड्या
प्रवक्ता, 
महावीर इंटरनेशनल अजयमेरु अजमेर

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!