भाजपा शहर जिला अजमेर की संगठन चुनाव को लेकर बैठक

bjp logoअजमेर 9 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी, शहर जिला अजमेर की संगठन चुनाव को लेकर कल 10 सितम्बर को इन्डोर स्टेडियम में बैठक आयोजित की जायेगी।
भाजपा जिला प्रचार मंत्री शरद गोयल ने बताया की कल दोपहर 3 बजे स्थानीय इन्डोर स्टेडियम में भाजपा के संगठन चुनाव को लेकर शहर जिले की बैठक आयोजित करी जायेगी। संगठन के जिला चुनाव अधिकारी एवं राजस्थान सरकार के खाद्य आपूर्ति मंत्री श्री हेमसिंह भडाणा संगठन के पदाधिकारियों की बैठक लेगें, जिसमें भाजपा संगठन के बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर के चुनाव की चर्चा की जायेगी। बैठक में अजमेर से सांसद, दोनो विधायक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, शहर जिलाध्यक्ष, महापौर, उप महापौर, शहर जिला के पदाधिकारी, छओं मण्डल के अध्यक्ष व महामंत्री, मोर्चो के अध्यक्ष सहित वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित रहेगें।

शरद गोयल 9414002132
जिला प्रचार मंत्री
भाजपा शहर जिला अजमेर

error: Content is protected !!