अजमेर 11 नवंबर ( ) श्री अग्रवाल पंचायत गंज धड़े के श्री लक्ष्मीकांत भगवान के मन्दिर में अन्नकूट महोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ इस अवसर पर मन्दिर पुजारी पं जगदीश प्रसाद शर्मा व उनके परिवार ने श्री लक्ष्मीकांत भगवान सहित मन्दिर परिसर में स्थापित शिव परिवार, राधा कृष्ण, राम दरबार, माताजी, बालाजी व अन्य देवी देवताओं की प्रतिमाओं का नयनाभिराम श्रृंगार किया l पं जगदीश प्रसाद शर्मा ने बताया कि यह मन्दिर 450 वर्ष पुराना है तथा यह एक मात्र ऐसा मन्दिर है जहाँ लक्ष्मीकांत भगवान के गरुड़ पर बैठे हुए प्रतिमा के दर्शन हैं तथा लक्ष्मीकांत भगवान की गोद में लक्ष्मी जी विराजमान है l
अन्नकूट महोत्सव के अवसर पर धड़े के सदस्यों व अन्य श्रद्धालुओं ने भजनों के साथ आनंद लिया तथा आरती के पश्चात सभी को अन्नकूट (कदम भोग) प्रसाद वितरित किया गया l
इस कार्यक्रम में श्री अग्रवाल पंचायत गंज धड़े के अध्यक्ष कैलाशचंद गोयल, सचिव प्रदीप बंसल, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार मित्तल, उपाध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, रमेशचंद मालवीय, राजेश गुप्ता, विनोद अग्रवाल, अनिल गर्ग, राकेश गुप्ता, रामबाबू अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, किशन गोपाल बंसल, राधेश्याम गोयल, आदित्य गर्ग, सुशील मित्तल, राहुल गोयल, मनीष बंसल, मनीष अग्रवाल, घनश्याम गोयल, पुजारी पं श्री जगदीश प्रसाद शर्मा सहित अनेक सदस्य व श्रद्धालु उपस्थित थे l
प्रदीप बंसल
सचिव
मो. 9414314279