ओडीएफ घोषित 15 ग्राम पंचायतों का सर्वे कार्य पूरा

खुले मे शौच मुक्त पंचायतों की सर्वे रिपोर्ट पर जिला कलक्टर ने लिया अधिकारीयों से फिडबैक
Zp ajmer  (2)अजमेर 21 सितम्बर। राज्य सरकार के निर्देषानुसार स्वच्छ भारत मिषन अभियान के अन्तर्गत अजमेर जिले की खुले मे शौच मुक्त हुई ग्राम पंचायतों के भौतिक सत्यापन के लिए आए भीलवाड़ा से आए 21 सदस्यीय दल ने रविवार एवं सोमवार को 15 ग्राम पंचायतों के भौतिक सत्यापन का कार्य पूरा किया। राज्य सरकार द्वारा मनोनित सदस्यों ने सर्वे रिपोर्ट पर जिला कलक्टर डा. आरूषी मलिक से चर्चा करते हुए ओडिएफ घोषित ग्राम पंचायतों की स्थिति से अवगत कराते हुए अजमेर जिले में चल रहे स्वच्छता मिषन कार्य की सराहना की।
जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेष कुमार चौहान ने बताया कि 21 सदस्यीय दल ने खुले में षौच मुक्त हुई ग्राम पंचायतों मे मौके पर जाकर सुबह पांच बजे से शुरू होने वाली ग्रामीणों की गतिविधियों से लेकर ग्रामीण चौपाल में बेठे ग्रामीणों से स्वच्छता मिषन से आए बदलाव के बारे में विस्तार से चर्चा की। राज्य सरकार के मनोनित सदस्यों ने ग्राम पंचायत कार्यालय, विद्यालयों एवं ग्रामीणों के घरो में बने शौचालयों के उपयोग पर सर्वे रिपोर्ट तैयार की। जिले की पीसागंन पंचायत समिति की ग्राम पंचायत कालेसरा, सराधना, तबीजी, कडैल, नांद, श्रीनगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत कायड़, गगवाना, कानाखेड़ी, घुधरा, सेदरिया किषनगढ़ पंचायत समिति की सलेमाबाद, मालियों की बाड़ी, नोसल केकड़ी पंचायत समिति की कालेड़ा कृष्ण गोपाल, जवाजा पंचायत समिति की देलवाड़ा, मसूदा पंचायत समिति की बरल द्धितीय, अंराई पंचायत समिति की ग्राम पंचायत दादिया का भौतिक सत्यापन काय किया गया। भौतिक सत्यापन के जिला परिषद से मनोनित प्रभारी अधिकारी अवनीष तायल ने बताया कि 15 ग्राम पंचायतों की भौतिक सत्यापन रिपोर्ट पर जिला कलक्टर डा. आरूषी मलिक से चर्चा की गयी। बैठक में जिला परिषद सीईओं राजेष कुमार चौहान, एसीईओं जगदीषचन्द हेड़ा , अजमेर उपखण्ड अधिकारी हिरालाल मीणा सहित राज्य सरकार द्वारा 21 सदस्यों के दल ने जिला कलक्टर से जिले में संचालित स्वच्छता अभियान के बारे में बारे में चर्चा करते हुए सराहना की।
(विकास जादम)
जिला समन्वयक, आईईसी
जिला परिषद अजमेर
9530300419, 9829357770

error: Content is protected !!