डोटासरा के जन्मदिन पर अजमेर में जोरदार स्वागत

डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का अभिनंदन, जरूरतमंदों को बांटे कंबल

अजमेर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के जन्मदिन के अवसर पर अजमेर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से उनका जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में जयपुर रोड स्थित किराए पर आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए और डोटासरा का गर्मजोशी से स्वागत किया।

कार्यक्रम स्थल पर कार्यकर्ताओं ने डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान डॉ. राजकुमार जयपाल ने गोविंद सिंह डोटासरा को साफा पहनाकर एवं माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने भी फूल-मालाओं के साथ डोटासरा का स्वागत किया।

इसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने जन्मदिन का केक काटा और कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए।

कार्यक्रम में राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी मौजूद रहे। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत करने तथा जनता के मुद्दों को लेकर निरंतर संघर्ष करने का आह्वान किया।

पंचायत चुनाव में कांग्रेस देगी जवाब : डोटासरा

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि हाल ही में हुए नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस ने लोकतांत्रिक तरीके से मजबूती के साथ चुनाव लड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में सत्ता बल और धन बल का इस्तेमाल करने के साथ सरकारी मशीनरी का जमकर दुरुपयोग किया गया। डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता इन परिस्थितियों से निराश नहीं हैं और आने वाले पंचायत चुनाव में कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच कांग्रेस की नीतियों एवं कार्यक्रमों को लेकर जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता आगामी पंचायत चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है।

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस का संगठन गांव-गांव और बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच रहकर उनके मुद्दों और समस्याओं को उठाने तथा आगामी चुनावों के लिए अभी से पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। डीजे की धुन पर कार्यकर्ताओं ने जमकर नृत्य किया और अपने प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन को उत्साह के साथ मनाया।

इस अवसर पर आरटीडीसी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौर, संगठन महासचिव महेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक डॉ. गोपाल बाहेती, पूर्व विधायक प्रत्याशी महेंद्र सिंह रलावता, पूर्व नेता प्रतिपक्ष द्रौपदी कोली, मेयर प्रत्याशी किरण गढ़वाल, उप महापौर प्रत्याशी नौरत गुर्जर, प्रवक्ता शैलेश गुप्ता,नवीन कच्छावा, अमित गर्ग, चंद्रशेखर बालोटिया, गजेंद्र रलावता, नितिन जैन, हेमंत जोधा, ईश्वर राजोरिया, मुकेश पवार, ईश्वर टहल्यानी, शैलेंद्र अग्रवाल, लक्ष्मी धौलखेड़िया, लक्ष्मी बुंदेल, देशराज मेहरा, मुकेश सबलानिया, सर्वेश पारीक, सुरेंद्र गुर्जर, करतार मीणा, इकरामुद्दीन, गणेश चौहान, मीनाक्षी यादव, आशा तुनवाल, सुनील कैन, पुष्पा राजोरिया, हामिद चीता, ऋषि बंसीवाल, मनीष सेठी, निहाल शेखावत, चंद्रकांत पालीवाल, मीनाक्षी मीणा, प्रमोद शर्मा, गीता गुर्जर, योगेश जाटोलिया, हरपाल छाबड़ा, राकेश गारवाल, सुमित मित्तल, चंद्रेश सुनिया, विशाल सिंह, हनीश मारोठिया, ऋषभ मेघवंशी, शमशुद्दीन, रणवीर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

शैलेश गुप्ता
प्रवक्ता
अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!