अजमेर 07 अक्टूबर। जिला आयोजना समिति की बैठक जिला प्रमुख की अध्यक्षता में 9 अक्टूबर को जिला परिषद सभागार में आयोजित होगी।
जिला परिषद के मुख्य आयोजना अधिकारी ने बताया कि 9 अक्टूबर को जिला प्रमुख सुश्री वन्दना नोगिया की अध्यक्षता में जिला आयोजना समिति की बैठक जिला परिषद सभागार में 11 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक में जिला वार्षिक योजना 2014-15 की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने बताया कि बैठक में एकीकृत जिला वार्षि योजना 2015-16 के निर्माण पर चर्चा एवं अनुमोदन भी किया जाएगा।