डिस्काॅम के कर्मचारी काम पर लौटे
अजमेर, 12 दिसम्बर। अजमेर विद्युत वितरण निगम के तकनीकी कर्मचारियों की गत दिवसों से चल रही अनिश्चित कालीन हड़ताल समाप्त हो गई हैं। अजमेर डिस्काॅम के सभी वृत्तों में कार्यरत 23 तकनीकी सहायक को छोड़कर लगभग सभी तकनीकी सहायक अपनी डूय्टी पर लौट आए हैं। उन्होंने अपने कार्यों एवं दायित्वों को पूर्व की तरह संभाल लिया हैं।
निगम के प्रबंध निदेशक श्री हेमन्त कुमार गेरा ने बताया कि अजमेर डिस्काॅम के सभी वृत्तों में विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही हैं। कहीं भी किसी भी तरह की कोई भी समस्या नहीं पाई गई हैं। पूर्व की तरह विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से चल रही हैं।
