विकास कार्यो के लिए जताया आभार

v devnani 1अजमेर, 10 जनवरी। वैशाली नगर में अलखनंदा काॅलोनी विकास समिति के तत्वावधान में आयोजित पौषबडा के कार्यक्रम में प्रभारी मंत्राी एवं शिक्षा राज्य मंत्राी प्रो. वासुदेव देवनानी तथा नगर निगम के महापौर श्री धर्मेन्द्र गहलोत का काॅलोनी के विकास कार्यों लिए 2 करोड़ 11 लाख की राशि उपलब्ध कराने के लिए आभार जताया। इस अवसर पर प्रो. देवनानी ने कहाकि अगले सत्रा से विद्यार्थी क से कम्प्यूटर, ख से खगोल और ग गणेश के साथ साथ अंगे्रजी में ए से अनन्त, बी से भारत और सी से कम्प्यूटर पढ़ेगे।
प्रो. देवनानी ने विविध क्षेत्रों से आए काॅलोनी वासियों को दशकों से एक परिवार की तरह रहने तथा पौषबडा जैसे सामजिक एकरूपता कायम करने वाले कार्यक्रमों को आयोजित करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि योग्य जनप्रतिनिधि क्षेत्रा तथा क्षेत्रावासियों के विकास में सदैव तत्पर रहता है।
नगर निगम के महापौर श्री धर्मेन्द्र गहलोत ने नगर निगम के सफाई अभियान में समस्त नागरिकों को सहयोग तथा निगम के द्वारा निशुल्क घर-घर कचरा संग्रहण के लिए आने वाले रिक्शे में ही कचरा डालने की अपील की । उन्होंने कहा कि घर से थैला लेकर बाजार जाने की आदत को पुर्नविकसित करें।
इस अवसर पर स्थानीय पार्षद श्री चन्दे्रश सांखला, अलखनंदा विकास समिति के अध्यक्ष श्री कृष्णगोपाल दाधीच, सचिव श्री कैलाश चन्द्र हेड़ा सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती सबा खान उपस्थित थे।

error: Content is protected !!