राष्ट्रीय जनसंख्या नीति वर्तमान स्थिती के दुष्परिणाम एवं भविष्य दृष्टि

IMG-20160110-WA0130IMG-20160110-WA0134एक व्याख्यान माला का आयोजन राष्ट्रीय जनसंख्या नीति वर्तमान स्थिती के दुष्परिणाम एवं भविष्य दृष्टि विषय पर रेम्बल रोड विकास समिति एवं सर्वधर्म समन्वय मंच के संयुक्त तत्वाधान में रेम्बल रोड शिवमन्दिर हॉल में दिया गया। जिसमें मुख्य वक्ता श्री अनुराग जी सक्सैना थे। उन्होने जनसंख्या वृद्धि की आजदी से लेकर अभी तक का वर्णन मय आंकड़ों में प्रस्तुत किया व जनसंख्या वृद्वि में अनुपात में जो अन्तर आ रहा है वो राष्ट्र के लिए हितकारी नही है। उन्होने इस समस्या के निवारण हेतु सभी धर्माे में अनुयायी से सहयोग की अपेक्षा की व समय रहते इस ओर ध्यान नही देंगे तो राष्ट्र में भारी असमान्ता आ जायेगी। वर्तमान में भारत के कई राज्यों में 2011 की जनसंख्या के आकड़ों में यह ज्ञात होता है कि हिन्दू की जनसंख्या वृद्वि मुस्लिम व ईसाई जनसंख्या वृद्वि से काफी कम है। यह असमानता ही देश के लिए घातक है। उन्होने बताया कि ईसाई मशीनरी भी इस ओर अग्रसर है वो हिन्दुओं को धर्म परिवर्तन कराके
अपना नाम हिन्दू वाला ही रखते है ऐसी मय की स्थिती देश हित में नही है। अत सभी को मिलकर इस ओर ध्यान देने की जरूरत है व समय रहते ऐसी गतिविधियों से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में भागीदार बने। उन्होने बंग्लादेशी घुसबैठ की समस्या का विशेष रूप से उल्लेख करते हुए पूर्वोतर राज्यों में आये जनसंख्या असन्तुलन जिसके कानून व्यवस्था लगातार विकट हो रही है। इसी प्रकार केरल, हरियाणा में मुख्य जिले व राजस्थान सीमावर्ती जिलों में घुसबैठ के कारण जनसंख्या का सन्तुलन बिगड़ गया है यदि समय रहते उचित नीतियों का निर्माण नही किया दिया तो देश को बहुत गम्भीर परिणाम भुगतने होंगे।
सर्वधर्म मंच के डा. सैयद मन्सूर अली ने भी मुस्लिम समुदाय में अशिक्षा के कारण जनसंख्या वृद्वि प्रमुख कारण बताया। उन्होने परिवार नियोजन को इस्लाम के विरूद्व बताने वाले को विकास का दुश्मन बताया। उन्होने कहा मुस्लिम वर्ग को शिक्षा में ध्यान देना चाहिए एवं राष्ट्र हित में बनाई गई नीतियों का पालन करना चाहिए।
विकास समिति के अध्यक्ष सी.एम. सोनी ने स्वागत उदबोधन दिया। कार्यक्रम संयोजक गोपाल शर्मा ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया एवं आये हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
गोपाल शर्मा
रेम्बल रोड विकास समिति अजमेर
9829214398

error: Content is protected !!