अजमेर। सरकार भारती महानगर अजमेर द्वारा दिनांक 10.1.2016 को प्रात 11.00 बजे से अपरान्ह 2.00 बजे तक स्थान सामुदायिक भवन शास्त्री नगर अजमेर में सहकार स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमान रामचन्द्र जी चौधरी एवं मुख्य उद्बोधक हनुमान प्रसाद अग्रवाल संगठन प्रमुख राजस्थान एवं गुजरात प्रांत रहे। मुख्यअतिथि श्री रामचन्द्र चौधरी ने बताया कि सहकार के कारण ही वे अजमेर डेयरी को 4 लाख लीटर दूध प्राप्त करने कर लगभग 2 लाख लीटर दूध वितरण करने की स्थिति में पहुचा पाये है। मुख्य वक्ता श्री हनुमान प्रसाद अग्रवाल ने सहकार भारती के सभी कार्यों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला तथा यह बताया कि समाज में सहकार की भावना से कितने बड़े काम सहज रूप से सम्पन्न हो जाते है। इस अवसर पर अजमेर जिला सहकारी भारती की कार्यकारणी की घोषणा भी की गई है। इस अवसर पर क्रेडिट सोसायटी के प्रदेश प्रकोष्ठ प्रमुख ने जानकारी दी की इस वित्तीय वर्ष में वे 4 हजार सहकार भारती के कार्यकर्त्ताओं का पंजीयन करेंगे। कार्यक्रम के अन्त में श्याम सुन्दर ओझा अध्यक्ष द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में श्याम ओझा, चिरंजीलाल शर्मा, सरदार सरतन सिंह, अशोक गुप्ता, अमृत अग्रवाल, मुकेश मून्दडा, जितेन्द्र मोयल सहित कई गणमान्य सदस्यों ने अपनी उपस्थिती दी।
अमृत अग्रवाल
संगठन प्रमुख सहकार भारती
महानगर अजमेर
9460793369