अजमेर। विवेकानन्द केन्द्र, कन्याकुमारी, षाखा अजमेर के तत्वाधान में आज 10.01.2016 को आदर्षनगर स्थित प्रेमप्रकाष आश्रम में राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण भाव रखने वाले कार्यकर्ताओं के सम्मेलन ‘समिधा‘ का आयोजन किया गया। सम्मेलन में शामिल सभी वर्ग व आयु के 174 स्त्री-पुरूष कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानन्द के आदर्ष एवं मूल्यों की स्थापना करने हेतु ‘मनुष्य निर्माण से राष्ट्र पुनरूत्थान के कार्य को और विस्तार देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव किषोर जी टोकेकर ने स्वामी विवेकानन्द षिला स्मारक एवं विवेकानन्द केन्द्र के संस्थापक एकनाथ जी रानडे के जीवन के अनेक प्ररेक प्रसंगों का उल्लेख करते हुए युवा पीढी को सेवा कार्य मंे प्रवृत होने का आहृवान किया। उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानन्द के स्वप्न को सफलतापूर्वक साकार करने के लिए मन की तैयारी आवष्यक हैं। जीवन में सफलता प्राप्त करते हुए जीवन को सार्थक बनाने की आज आवष्यकता है। वर्तमान राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय पटल पर बदलते हुए परिदृष्य को ध्यान में रखते हुए भारत का गौरव बढ़ाने के राष्ट्रीय यज्ञकुण्ड में समिधा के रूप में अपना योगदान अर्पित करने के लिए नयी पीढ़ी को सामने आना होगा। बौद्धिक मंथन के कार्यक्रम में हमारा राष्ट्र निर्माण में योगदान यथा ‘षिव सुन्दर नव समाज विष्ववन्ध हम गढे‘ विषय पर प्रतिभागियों ने सामूहिक चर्चा कर अपने विचार प्रस्तुत किए।
इस चिंतन का निष्कर्ष यह रहा कि सुसंस्कारित, संवेदनषील व्यक्ति जिसमें में नही हम की भाव षिक्षा प्रत्येक परिवार में कूट-कूट कर भरी जाए। तभी हम पुनः एकल परिवार से निकल कर वसुधैव कुटुम्बकम की स्वप्न साकार कर पाऐंगें। तब न मानसिक हिंसा होगी न ही षारीरिक। केन्द्र वर्ग के अंतर्गत प्रतिभागियों ने अपने केन्द्र से जुड़ाव एवं कार्य लक्ष्य के बारे में बताया। प्रेरक खेल व प्राणयाम का अभ्यास भी हुआ।
वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री लक्ष्मण जी कोटवानी एवं डॉ राजेष खत्री ने एकनाथ जी रानडे के अजमेर प्रवास से संबंधित संस्मरण बताये। राजस्थान प्रांत प्रमुख भगवान सिंह जी नेएकनाथ रानडे जन्मषती समारोह के अन्तर्गत हुए विविध आयोजनों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में प्रान्त सह संचालक षिवराज शर्मा, केन्द्र भारती के सह संपादक उमेष चौरसिया, विभाग प्रमुख डॉ स्वतंत्र शर्मा, सह प्रमुख इंजी. अविनाष शर्मा सहित ब्यावर, किषनगढ़, पुष्कर इत्यादि क्षेत्रों के अनेक प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
महेश शर्मा
नगर प्रमुख
संपर्क-9413224419