शिक्षा के क्षेत्रा में क्रांति की ओर अग्रसर है राजस्थान

रामनगर बालिका विद्यालय एवं सिलोरा में रमसा के तहत निर्मित कक्षा कक्ष एवं शौचालय का लोकार्पण
v devnani 1अजमेर 3 फरवरी। जिले के प्रभारी एवं शिक्षा राज्य मंत्राी प्रो. वासुदेव देवनानी ने कहा कि राजस्थान शिक्षा के क्षेत्रा में क्रांति की ओर अग्रसर है। प्रदेश में दो सालों में शिक्षा के क्षेत्रा में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। अभिभावक निजी के बजाय अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में पढ़ाने की ओर अग्रसर हुए हैं।
शिक्षा राज्य मंत्राी प्रो.देवनानी ने आज अजमेर में बालिका विद्यालय रामनगर तथा सिलोरा में रमसा के तहत निर्मित कक्षा कक्षों एवं शौचालय निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षो में राजस्थान में शिक्षा का स्तर तेजी से सुधरा है। आमजन अपने बच्चों को सरकारी विद्यालयों में पढ़ाने के प्रति आकर्षित हुए है। यही कारण है कि पिछले साल नामांकन में 9 लाख विद्यार्थियों की वृद्धि हुई । हमें इस रफ्तार को और तेज करना है।
प्रो. देवनानी ने कहा कि प्रदेश के विद्यालयों में गुणवत्ता को सुधारने के लिए आगामी शैक्षणिक सत्रा को “प्रारम्भिक शिक्षा में गुणवत्ता सुधार वर्ष“ के रूप में मनाया जाएगा। इसके तहत वर्ष भर विभिन्न नवाचारों एवं लगातार निरीक्षण के जरिए विद्यालयों में शैक्षणिक स्तर की जानकारी ली जाएगी।
उन्होंने सभी अधिकारियों व शिक्षकों का आह्वान किया कि हम सभी आज से ही तय कर लें कि स्कूल समय पर पहुंचेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे। विद्यालय प्रबन्धन समिति स्कूलों के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। संस्था प्रधान इन समिति की बैठकों को गम्भीरता से लें तो इसके शानदार परिणाम सामने आएंगे।
उन्होंने कहा कि आगामी शैक्षणिक सत्रा में प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक मिडिल स्कूल को आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा। यह प्रयोग उच्च माध्यमिक विद्यालयों में बेहद सफल रहा है।
प्रो. देवनानी ने बताया कि प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में वर्ष 2016-17 का नया शैक्षणिक सत्रा इस वर्ष एक मई से शुरू होगा। शिक्षा विभाग ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड एवं आठवीं बोर्ड सहित सी.बी.एस.ई. के विद्यालयों में शिक्षण एवं परीक्षाओं की तिथियों में समन्वय के लिए यह प्रस्ताव लिया है। इस बदलाव से सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों की छुट्टियों पर कोई असर नहीं पडे़गा। एक मई से दस मई तक प्रवेशोत्सव मनाया जाएगा एवं स्कूल की परीक्षा से संबंधित अन्य गतिविधियां सम्पन्न होंगी।
प्रो. देवनानी ने जानकारी दी कि गर्मी की छुट्टियां 11 मई से 20 जून तक रहेंगी। इसके पश्चात 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्कूल पुनः शुरू होंगे । स्कूलों में 21 जून से 30 जून तक प्रवेशोत्सव रहेगा। एक जुलाई से पुनः शिक्षण प्रारम्भ होगा।
किशनगढ़ विधायक श्री भागीरथ चैधरी ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने दो सालों के कार्यकाल में हर क्षेत्रा में विकास किया है। राजस्थान उन्नति के पथ पर अग्रसर है। मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुन्धरा राजे के नेतृत्व में राजस्थान इसी तरह तरक्की करता रहेगा।
इस अवसर पर किशनगढ़ में श्री हनुमान भादू, शिक्षा विभाग के विभिन्न अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!