अजमेर में होगी सेना भर्ती रैली

प्रदेश के 8 जिलों के युवाओं के लिए भर्ती का अवसर, आॅनलाईन आवेदन की अन्तिम तिथि 4 फरवरी
पहली बार हो रहा है आॅनलाईन रजिस्ट्रेशन

senaअजमेर 3 फरवरी। सेना भर्ती कार्यालय कोटा द्वारा आगामी 19 से 28 फरवरी तक अजमेर में बड़ी सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश के आठ जिलों के लिए होने वाली सेना भर्ती के लिए पहली बार आॅनलाईन आवेदन की व्यवस्था की गई है। सेना के विभिन्न पदों के लिए होने वाली इस भर्ती के लिए कल 4 फरवरी तक आॅनलाईन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।
सेना भर्ती कार्यालय कोटा के कर्नल जी.एस. गोन्दारा ने बताया कि सेना में सैनिक सामान्य, क्लर्क/एसकेटी, तकनीकी और सैनिक नर्सिंग सहायक, सैनिक टेªडमेन आदि पदों पर भर्ती होगी। इन पदों के लिए शारीरिक दक्षता टेस्ट 19 से 28 फरवरी तक जयपुर रोड स्थित कायड़ विश्राम स्थली पर होंगे।

अजमेर के युवाओं के लिए बड़ा मौका
सेना की भर्ती रैली अजमेर के युवाओं के लिए बड़ा मौका है। यह पहली बार है जब अजमेर में सेना की भर्ती रैली आयोजित हो रही है। अब तक प्रदेश के दूसरे जिलों में ही सेना की भर्ती रैली आयोजित होती आई है। यह रैली अजमेर, कोटा, बून्दी, बारां, झालावाड़, भीलवाड़ा,चितौड़गढ़ एवं राजसमंद जिले के युवाओं के लिए आयोजित की जा रही है।

पास करना होगा शारीरिक दक्षता टेस्ट
सेना में भर्ती के लिए युवाओं को फिटनेस साबित करनी होगी। उन्हें 1.6 किलो मीटर दौड़, 6-10 बीम, 9 फीट खड्डा एवं टेड़ा-मेड़ा बैलेन्स आदि शारीरिक दक्षता साबित करनी होगी। इस बार आवेदन आॅनलाईन ही लिए जा रहे है। अभ्यर्थी भारतीय सेना की वैबसाइट ूूूण्रवपदपदकपंदंतउलण्दपबण्पद पर 4 फरवरी तक आवेदन कर सकते है।

यह रहेगी आयु सीमा
सैनिक सामान्य ड्यूटी पद के लिए 17 वर्ष 6 माह से 21 वर्ष तक के युवा आवेदन के पात्रा है। शेष पदों के लिए 17 वर्ष 6 माह से 23 वर्ष तक की आयु के युवा पात्रा होंगे।

सेना भर्ती रैली की बैठक कल
अजमेर 3 फरवरी। कायड़ विश्राम स्थली में 19 से 28 फरवरी तक होने वाली सेना भर्ती रैली की समीक्षा बैठक 4 फरवरी को प्रातः 10 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जाएगी।

error: Content is protected !!