ब्यावर, 3 फरवरी। पटवारी भर्ती परीक्षा के मद्देनज़र आगामी 13 फरवरी को विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु राजकीय छावनी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय ब्यावर में बैठक आयोजित हुई। जिसमें उपखण्ड अधिकारी श्री आशीष गुप्ता, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी श्री ओम प्रकाश शर्मा ने संस्थाप्रधानों एवं संबंधित कार्मिकों को विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।