32 नेत्र रोगी ऑपरेशन के लिए भर्ती



नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मधु माथुर ने बताया कि नेत्र रोग जैसे मोतियाबिंद, कालापानी, जाला, रतौंधी, भैंगापन आदि से पीडि़त करीब 250 नेत्र रोगी शिविर में पहुंचे। शिविर सुबह दस बजे से शुरू हुआ था। नेत्र रोगियों का अजमेर के आस-पास के क्षेत्रों से पहुंचना सुबह नौ बजे से ही शुरू हो गया था। अजमेर, नसीराबाद, किशनगढ़, पुष्कर, नागौर आदि क्षेत्रों से भी नेत्र रोगी नि:शुल्क शिविर का लाभ उठाने पहुंचे। निदेशक सुनील मित्तल ने बताया कि शिविर में परामर्श, जांच, लैंस प्रत्यारोपण, दवाइयां, चश्में, आवास, भोजन आदि की नि:शुल्क व्यवस्था की गई थी।गौरतलब है कि मित्तल हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर की ओर से प्रत्येक माह के पहले रविवार को नि:शुल्क कृत्रिम नेत्र लैंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित किया जाता हैं। शिविर में नेत्र रोग जांच एवं छोटे चीरे द्वारा ऑपरेशन भी ‘नि:शुल्कÓ ही किए जाते हैंं।