अजमेर 12 अप्रैल। सम्राट पृथ्वीराज चौहान सेवा प्रकल्प, सी-ब्लॉक विकास समिति एवं चन्द्रबरदाई नगर के संयुक्त तत्वाधान में आज सी-ब्लॉक सामुदायिक भवन, चन्द्रवरदाई नगर में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जीवन दर्शन एवं सामाजिक समरस्ता पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी में मुख्य वक्ता लेखक एवं शिक्षाविद हनुमान सिंह राठौड़, विशिष्ट अतिथि श्री चतुर्भुज हिनुनियां तथा कार्यक्रम की अध्यक्ष महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री राजस्थान सरकार श्रीमती अनिता भदेल थी। अतिथियों के स्वागत पश्चात् विशिष्ट अतिथि श्री चतुर्भुज जी हिनुनियां ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला एवं उनके द्वारा दलित समाज के उत्थान के लिये एक किये गये कार्याें पर विस्तार से चर्चा की। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता श्री हनुमान सिंह जी राठौड़ ने बाबा साहब के जीवन दर्शन एवं दलित समाज के विकास के लिये अनुकरणीय कार्याें के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्री हिन्दु ग्रंथ में नीच जाति का उल्लेख नहीं है। लेकिन सबर्णों द्वारा दलित जाति का निर्माण कर दिया जो हिन्दु होते हुए भी हिन्दुओं के लिये अछूत थी। बाबा साहब स्वयं उच्च शिक्षित एवं उच्च पद पर होते हुए भी सबर्णों द्वारा भेदभाव के शिकार हुए। बाबा साहब ने दलितों के उत्थान के लिये दलित हितकारणी संस्था का गठन किया जो दलितो के हितों के लिये काम करती थी। बाबा साहब जी समाज द्वारा ही नहीं, राजनीतिक दलों द्वारा भी भेदभाव के शिकार हुए। अंत में कार्यक्रम के अध्यक्ष श्रीमती अनिता भदेल ने अपने अध्यक्षी भाषण में बताया कि कुछ लोग बाबा साहब को संविधान सभा का अध्यक्ष भी नहीं बनाना चाहते थे।
कार्यक्रम में उपमहापौर सम्पत सांखला, भूपेन्द्र सिंह, योगेन्द्र भटनागर, वीर बहादुर यादव, सोहनलाल पंचौली, चन्द्रिका वाडेकर, हुकुम सिंह वर्मा, राजेन्द्र सिंह चित्तौड़िया, चांदमल उचेनिया, गोपाल शर्मा, मुकेश खींची आदि उपस्थित थे।
सम्पत सांखला
उपमहापौर, नगर निगम, अजमेर
9414003177