अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा व्याख्याता (कॉलेज शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा, 2014 हेतु GENERAL STUDIES OF RAJASTHAN की परीक्षा दिनांक 24.04.2016 को प्रातः 10.00 बजे से 12.00 बजे तक एक-सत्र में अजमेर, भरतपुर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा, एवं उदयपुर जिला मुख्यालयों पर आयोजित कराया जाना निष्चित किया गया है।
उक्त परीक्षा के प्रवेष-पत्र मय उपस्थिति-पत्र के आयोग के वेब पोर्टल https://rpsconline.rajasthan.gov.in पर अपलोड कर दिये गये हैं। अभ्यर्थी अपना प्रवेष-पत्र आयोग के वेबपोर्टल से आवेदन-पत्र क्रमांक (Application I.D.) से डाउनलोड कर परीक्षा केन्द्र पर एक पासपोर्ट साईज फोटो एवं फोटो पहचान-पत्र (Photo I.D. Card) अपने साथ अवष्य लेकर आवे अन्यथा परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जायेगा।
(भगवत सिंह राठौड़)
सचिव