कांग्रेसियों ने की महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि

अजमेर । अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र सिंह रलावता के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने आज अजमेर क्लब सर्कल स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले स्मारक पर महिला शिक्षा के प्रबल समर्थक महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर पुष्पाजलि अर्पित की ।
इस अवसर पर कांग्रेसी नेता रलावता ने कहा कि तमाम तरह के भेदभाव एवं चुनौतियों की परवाह किए बगैर उन्होंने शिक्षा और समानता के लिए संघर्ष किया। उनके विचारों से समाज में क्रांतिकारी परिवर्तन आया और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने की दिशा में महत्वपूर्ण बदलाव हुए। देश सदैव उनके ऋणी रहेंगे।
इस अवसर पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह रलावता शिव कुमार बंसल राजेंद्र नरचल शक्ति सिंह रलावता सम्पत कोठारी मोइनुद्दीन खान खानपुरा योगेश जाटोलिया विशाल टाटीवाल हेमेंद्र सिंह मऊ महेंद्र सिंह कटारिया ऋषि घारू मनीष अग्रवाल राजेंद्र वर्मा खुशवंत रोहिल्ला आजाद लखन शाहबाज खान मुकेश सिंह राठौड़ शंकर गुर्जर विजय सिंह अहमद हुसैन राजकुमार गर्ग सहित बड़ी संख्या में अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
महेन्द्र सिंह रलावता

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!