लोकसभा में मगरे क्षेत्र से पांच बार प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व सांसद प्रो. रासा सिंह रावत ने दिल्ली स्तिथ प्रधानमंत्री कार्यालय में प्रधान मंत्री से भेंट की और मगरा क्षेत्र के विकास हेतु कई बिन्दुयों पर चर्चा की।
जानकारी के अनुसार रावत ने मगरा क्षेत्र के चहुमुखी विकास पर चर्चा करते हुए बताया की मगरा क्षेत्र के कृषि जोत का आकार छोटा है। कृषि भूमि पथरीली व् अनुपजाऊ है वहीँ उद्योग धंधो का अभाव है। मगरा क्षेत्र में रावत समाज बाहुल्य है जो की मार्शल कौम रही है जिसने स्वतन्त्रता आंदोलन से लगाकर अनवरत देश की सीमा पर डटे है । इस हेतु रावत बटालियन शुरू करने व अजमेर में सेना भर्ती केंद्र खोलने की मांग की। मगरा क्षेत्र में शराब बंदी आंदोलन के बारे में अवगत कराते हुए कहा की पूर्णतया शराब मुक्त करने की बात कही। इसके अतिरिक्त शिक्षा सुधार जैसे कई बिंदुओं पर चर्चा की।
मुलाकात के कई राजनैतिक मायने
पूर्व सांसद रासा सिंह रावत की प्रधानमंत्री से मुलाकात के कई मायने हो सकते है। अभी राज्यसभा के चुनाव सन्निकट है और रासा सिंह रावत अब तक पांच बार सांसद रहे है और 2009 में बीजेपी से राजसमन्द संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा और पिछली बार 2014 में अजमेर व राजसमन्द से लोकसभा प्रत्यासी के रूप में दावेदार रहे है । वही अजमेर व राजसमन्द दोनों लोकसभा क्षेत्र में रावत समाज के बाहुल्य के बावजूद रावत समाज के किसी व्यक्ति को टिकट नही देने से रावत समाज की और से समाज प्रदेशाध्यक्ष नन्द किशोर सिंह चौहान ने निर्दलीय दावेदारी की पर बीजेपी के उचित आश्वाशन के बाद फार्म वापसी हुई। लोकसभा में पिछले 30 सालो से रावत समाज का प्रतिनिधित्व रहा पर अब रावत समाज का कोई प्रतिनिधित्व नही है । हो सकता राज्यसभा में रावत समाज को प्रतिनिधित्व के रूप में प्रो रासा सिंह रावत उम्मीदवार हो सकते है।
जसवंत सिंह रावत