नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिलाई षपथ
फ़िरोज़ खान बारा,( राजस्थान )16 जून। इनरव्हील क्लब बारां की अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला जैन भाया ने बताया कि इंटरनेशनल मानव सेवा रूपी वृक्ष जो सुची तल छाव तले असंख्य लोगों को आश्रय व शरण प्रदान कर रहा है। उसकी एक पौध महिलाओं को आगे लाने एवं सेवा कार्यो के लिए जिले में अंता के पश्चात अब छबड़ा में भी रोपित की गई। श्रीमती भाया ने कहा कि छबड़ा समर्पित, सजग व सेवा को तत्पर महिलाओं का संगठन बने। क्लब की महिलाएं पीड़ित मानवता की सेवा और उत्थान, सामाजिक, धार्मिक हर क्षेत्र में आगे आये। इसके लिए छबड़ा में इनरव्हील क्लब का गठन किया गया।
डिस्ट्रिक्ट-305 की चेयरमेन श्रीमती अनिता गर्ग द्वारा इनरव्हील क्लब छबड़ा की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती डोली जैन, उपाध्यक्ष सुश्री शालिनी श्रीवास्तव, सचिव श्रीमती निहारिका गगरानी, कोषाध्यक्ष सीमा बागडी, आईएसओ श्रीमती आशा अग्रवाल एवं सह सचिव अर्चना गगरानी को पिन लगाकर तथा चार्टर प्रदान करते हुए अपने पद की शपथ दिलायी।
चार्टर प्रेसीडेंट ललिता टोंग्या द्वारा इस अवसर पर अपने संबोधन में नवगठित इनरव्हील क्लब छबड़ा को उनकी तरफ से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
श्रीमती भाया ने बताया कि छबड़ा में नवगठित क्लब की सदस्याओं को सम्मान किया गया तथा क्लब की कार्यविधि एवं क्लब के उद्वेश्यों पर प्रकाश डाला गया। इनरव्हील क्लब की जिलाध्यक्ष श्रीमती उर्मिला जैन भाया ने कहा कि मेरा सपना था कि जिला मुख्यालय के अतिरिक्त भी अन्य स्थान पर क्लब इकाई का गठन हो। जो आज अंता के बाद छबड़ा मंे क्लब गठन के बाद साकार हुआ। इस क्यारी को हम बराबर सिंचते रहेंगे और हरसंभव प्रयास करके एक वटवृक्ष का स्वरूप प्रदान करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान इनरव्हील क्लब बारां की बिन्दु मारू, चित्रा जैन, बबीता ठाकुरिया, रश्मि सोनी, अनिता सेठी सहित छबड़ा क्लब की सदस्याएं उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन नवनियुक्त क्लब उपाध्यक्ष सुश्री शालिनी श्रीवास्तव द्वारा किया गया।