विदिशा। कामधेनु परिवार द्वारा अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंगलवाटिका में 21 जून को योग संध्या का आयोजन किया जा रहा है। योग का समय शाम 5 बजे से 6.30 क रहेगा। इस महत्वपूर्ण आयोजन में सभी योग प्रेमी आमंत्रित किए गए हैं। इस अवसर पर योग प्राणयाम सहित योग के महत्व के बारे में बताया जाएगा। जीवन में योग दर्शन एवं आहारचर्या जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संबंधित विद्वान अपना पक्ष रखेंगे साथ ही जन समुदाय की शंका का निराकरण भी करेंगे। इस संबंध में एक बैठक भी रखी गई। जिसमें श्रीराम लोकरे शास्त्री, डॉ सतीश सक्सेना, इंजीनियर श्याम सिंह, पातंजली चिकित्सालय प्रमुख राजेंद्र सिंह चौहान, पर्यावरण विद डॉ केडी मिश्रा, शरद श्रीवास्तव, संचालक डॉ आनंद गौरे सहित अन्य उपस्थित थे।
