छठा सिलेंडर देवकी की आठवीं संतान की तरह होगा

जैसे ही सरकार ने छह रसोई गैस सिलेंडरों के बाद दिए जाने वाले सिलेंडर पर अनुदान न देने की घोषणा की है, एक एसएसएस खूल फोरवर्ड किया जा रहा है। वो यह कि छठा सिलेंडर देवकी की आठवीं संतान की तरह होगा, जिसे बचाने के पूरी कायनात अपना जोर लगा देगी। वाह क्या बात है? वाकई छठे सिलेंडर इतना कीमती होगा कि उसे बचाने की हर उपभोक्ता हर संभव कोशिश करेगा, क्योंकि उसके बाद वाला सिलेंडर लगभग दुगने दाम में लेना पड़ेगा। तो हुआ न देवकी की आठवीं संतान की तरह। आपको पता ही होगा कि देवकी की आठवीं संतान भगवान श्रीकृष्ण थे, जिनके बारे पहले से ही आकाशवाणी हो गई थी कि वह कंस का अंत कर देंगे। और इसी कारण उनको बचाने के लिए वासुदेव ने कितने जतन किए थे।

error: Content is protected !!