माण्डेडा में अतिक्रमण हटाया

1ब्यावर, 23 अगस्त। जवाजा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत मालपुरा के गांव माण्डेडा में मंगलवार को तहसील ब्यावर की टीम द्वारा कार्यवाही कर सिवायचक भूमि से अतिक्रमण हटाया गया।
तहसीलदार योगेश अग्रवाल ने बताया कि ग्राम पंचायत मालपुरा के गांव माण्डेडा में खसरा संख्या 590/3 पर अतिक्रमण की शिकायत प्राप्त होने पर मौका जांच कर नायब तहसीलदार रामपाल बोहरा के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही करते हुए पत्थरों व कांटों की बाड़ से किये गए अतिक्रमण को जेसीबी की सहायता से हटाया गया। इस मौके पर सरपंच जसवन्त सिंह, ग्राम सचिव जगदेव, भू अभिलेख निरीक्षक नरबदखेड़ा मनोहरलाल मीणा, भू अभिलेख निरीक्षक ब्यावरखास प्रभूदयाल, पटवारी मालपुरा महावीर सिंह जाट, पटवारी राजियावास सांवरलाल जाट, पटवारी गौहाना गौतम सैन, पुलिस जाब्ता आदि मौजूद थे।–00–
वर्षा रिपोर्ट
ब्यावर, 23 अगस्त। जल संसाधन विभाग के अनुसार बीते 24 घण्टे में ब्यावर में 10 एम.एम.वर्षा दर्ज की गई है। इसी प्रकार टाॅडगढ़ में 39, जवाजा में 33, मांगलियावास में 23, पीसांगन में 83, नसीराबाद में 74, पुष्कर में 30 एवं गोविन्दगढ़ में 11 एम.एम. वर्षा दर्ज हुई है।
जल संसाधन विभाग के सहायक अभियन्ता ओ.पी.मिश्रा ने बताया कि 1 जून 2016 से 23 अगस्त 2016 को प्रातः 8 बजे तक ब्यावर तहसील परिसर में 532 एम.एम.वर्षा दर्ज की गई। इसी प्रकार ब्यावर सिंचाई परिसर में 504, जवाजा में 211, टाॅडगढ़ में 619, मांगलियावास में 622, पीसांगन में 565, नसीराबाद में 654, पुष्कर में 318 एवं गोविन्दगढ़ में 224 एम.एम.वर्षा दर्ज की गई। –00–
मुख्य तालाबों का गैेज
ब्यावर, 23 अगस्त। जलसंसाधन विभाग के अनुसार 23 अगस्त 2016 तक शिवसागर न्यारा में 12.6 फीट जलराशि की आवक हुई है। इसी प्रकार मकरेड़ा में 5.2, जवाजा में 2.9, राजियावास में 1.6, बलाड़ में 3.7, पुष्कर सरोवर में 7.6, देलवाड़ा में 3.3 फीट जलराशि की आवक हुई है।–00–
स्वतंत्राता पखवाड़ा मनाया
ब्यावर, 23 अगस्त। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बराखन में 70वंे स्वतंत्राता दिवस के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में स्वतंत्राता पखवाड़ा मनाया गया। जिसके तहत देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित किये गए।
प्रधानाचार्य पूनमचन्द वर्मा ने बताया कि आजादी के 70वें वर्ष में विद्यालय में आयोजित स्वतंत्राता पखवाड़े के तहत निबन्ध प्रतियोगिता, चित्राकला प्रतियोगिता, देशभक्ति गीत, प्रभात फैरी, स्वतंत्राता दौड़ एवं वाद-विवाद की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। उक्त कार्यक्रम के आयोजन में व्याख्याता मानसिंह, राधेश्याम, महेन्द्रपाल सिंह, जमालुद्दीन, लक्ष्मणसिंह पायलट आदि का सक्रिय सहयोग रहा। –00–
मानवाधिकार सुरक्षा समिति के विजय वर्मा सम्मानित
ब्यावर, 23 अगस्त। मानवाधिकार सुरक्षा समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विजय वर्मा को श्री कुमावत क्षेत्राीय युवा मंच मुम्बई द्वारा आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान सम्मारोह में सामाजिक क्षेत्रा में सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया है। उक्त जानकारी समिति के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र पालडेचा ने दी। –00-

error: Content is protected !!