(संस्कृत समूहगीत प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन)

अजमेर, 23 अगस्त। संस्कृत भारती के तत्त्वावधान में अजमेर शहर में आयोजित किए गए संस्कृत सप्ताह का संस्कृत समूहगीत प्रतियोगिता एवं विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करने के साथ ही समापन आज दिनांक 23 अगस्त को स्टेषन रोड स्थित मोईनिया इस्लामिया उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुआ।
संस्कृत को जन-जन की वाणी बनाने और विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से संस्कृत भाषा के प्रचारप्रसारार्थ संस्कृत भारती की ओर से आयोजित किए गए संस्कृत सप्ताह के अन्तिम दिन सर्वप्रथम संस्कृतसमूहगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कुल 16 विद्यालयों ने कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग में संस्कृत गीत की प्रस्तुति दी। संस्कृत समूहगीत प्रतियोगिता में ‘सुंरससुबोधा विष्वमनोज्ञा‘, ‘चटक चटक रे चटक‘, ‘षनैः शनैः मम जीवने आगच्छ‘, ‘भारतं भारतं, भवतु भारतम्‘ आदि गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। समूहगीत प्रतियोगिता में निर्णायक श्री सौरभ सिंह भाटी, श्रीमती निषा लोहिया एवं डॉ. पुष्पा गुप्ता रहे। इस प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार हैं- कनिष्ठ वर्ग में प्रथम सेंट स्टीफन सीनियर सैकण्डरी स्कूल, द्वितीय स्थान संेट एंसल्म्स सीनियर सैकण्डरी स्कूल एवं तृतीय स्थान मयूर स्कूल ने प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में आयोजित संस्कृत समूहगीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मयूर स्कूल, द्वितीय स्थान आदर्ष विद्या निकेतन, पुष्कर मार्ग एवं तृतीय स्थान डेमोन्स्ट्रेषन स्कूल अजमेर ने प्राप्त किया।श्
संस्कृत सप्ताह के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त जिला षिक्षा अधिकारी श्रीमती दर्षना शर्मा ने कहा कि भारत की आत्मा संस्कृत ही है। संस्कृत के माध्यम से ही हम अपनी संस्कृति एवं स्वाभिमान की रक्षा एवं संवर्धन करने में सक्षम हो सकेंगे।
समापन समारोह का आरम्भ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं मंगलाचरण के साथ हुआ। अतिथियों का परिचय एवं संस्कृत सप्ताह के बारे में संयोजक श्री विष्णुषरण शर्मा ने बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महर्षि दयानन्द सरस्वती विष्वविद्यालय, अजमेर के शोध विभाग के निदेषक डॉ. नवलकिषोर उपाध्याय ने संस्कृत को वर्तमान जगत् की आवष्यकता के अनुरूप बनाने पर बल दिया और संस्कृत भारती द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। धन्यवाद मोईनिया इस्लामिया स्कूल के प्रधानाचार्य ने दिया। कार्यक्रम में संस्कृत भारती चित्तौड़ प्रान्त के संगठन मंत्री श्री देवेन्द्र पण्ड्या, श्री बद्रीप्रसाद पंचौली, प्रसिद्ध चित्रकार श्री साकलकर जी, श्रीमती सीमा शर्मा, श्री ललित, श्री योगेन्द्र शर्मा, श्री कृष्णगोपाल दाधीच, डॉ. पुष्पा गुप्ता, श्री मुकेष मिश्र, श्री राहुल पारीक एवं अजमेर महानगर से प्रबुद्ध संस्कृतानुरागी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन महानगर संयोजक श्री हिम्मत सिंह ने किया। समापन समारोह संस्कृत सप्ताह के अन्तर्गत आयोजित सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र के साथ पुरस्कार एवं भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
विष्णुशरण शर्मा
कार्यक्रम-संयोजक
चलदूरवाणी: 9414395296
डॉ. आशुतोष पारीक
विभाग संयोजक
चलदूरवाणी: 9460355172