गलत मीटर रीडिंग करने के कारण मीटर रीडर निलंबित

avvnl thumbअजमेर, 27 सितम्बर। अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. के मुख्य अभियंता (अजमेर जोन) श्री बी. एस. रत्नू की स्वीकृति अनुसार अधिशाषी अभियंता (पवस) किशनगढ़ श्री बी. एस. शेखावत ने एक आदेश जारी कर सहायक अभियंता (ग्रामीण) किशनगढ़ कार्यालय में कार्यरत तकनीकी सहायक (मीटर रीडर) श्री सत्यपाल सिंह को कार्य में लापरवाही बरतनें के कारण तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया हैं।
तकनीकी सहायक श्री सत्यपाल सिंह सहायक अभियंता (ग्रामीण) किशनगढ़ क्षेत्रा में मकानों की मीटर रीडिंग का कार्य करता था। मीटर रीडि़ंग के दौरान कई उपभोक्ताओं के मीटर में उपभोग अधिक होते हुए भी कम रीडिंग बाईन्डर में दर्ज करता था। इस कारण निगम को राजस्व हानि एवं विद्युत छीजत में भी बढ़ोतरी होती थी। यह क्रम गत कुछ महिनों से चल रहा था उच्चाधिकारियों द्वारा वास्तविक मीटर रीडिंग व श्री सत्यपाल सिंह द्वारा की गई मीटर रीडिंग का मिलान करने पर कई गड़बड़ी पाई गई। उक्त कारण से मीटर रीड़र श्री सत्यपाल सिंह को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है।
आदेश के तहत निलम्बन काल में तकनीकी सहायक श्री सत्यपाल सिंह का मुख्यालय कार्यालय सहायक अभियंता (पवस) बिजौलिया, भीलवाड़ा रहेगा।
—000—
बिजली चोरी पकड़ीःः 20 व्यक्तियों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज
अजमेर, 27 सितम्बर। अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. के प्रबंध निदेशक श्री एम. आर. विश्नोई के निर्देशानुसार बिजली चोरी रोकने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अधीक्षण अभियंता (सतर्कता) अजमेर श्री एस. एस. मीणा की देखरेख में प्रभावी कार्यवाही कर मंगलवार को बांसवाड़ा जिले में 20 व्यक्तियों को विद्युत चोरी करते पकड़ा गया जिनके विरूद्ध विद्युत चोरी निरोधक पुलिस थाना (बांसवाड़ा) में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
अधीक्षण अभियंता (सतर्कता) ने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत विद्युत चोरी करते पकड़े गए 20 व्यक्तियों में 5 व्यक्ति राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड़ के कर्मचारी, एक अजमेर डिस्काॅम कर्मचारी, 9 विद्युत उपभोक्ता, 5 गैर उपभोक्ता के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई।
उन्होंने बताया कि बिजली चोरी करने वालों में राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड़ के श्री अशोक, श्री के. पी. दास, श्री रिशल तिवारी, श्री हर्षवर्धन सिंह एवं श्रीमती कनक कंवर, अजमेर डिस्काॅम के श्री प्रेमलाल, विद्युत उपभोक्ता श्री हजार लाल, श्री इकबाल अहमद, श्रीमती सीता, श्री नौशाद, श्री जाकिर मोहम्मद, श्री असरफ खान, श्री मोहम्मद हासन, श्रीमती सीमा, श्री नन्द किशोर तथा गैर उपभोक्ताओं में श्री मणीलाल, श्रीमती रमीला, श्री प्रवीण, श्री ब्रजेश एवं श्री अशोक शामिल है। इन सभी के विरूद्ध विद्युत चोरी निरोधक थानों में एफआईआर दर्ज कराई गई हैं।
—000—
33 केवी की 130 किलोमीटर लाईन बिछाई
अजमेर, 27 सितम्बर। अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. द्वारा चालू वित्तीय वर्ष के अगस्त माह तक अपने क्षेत्राधीन जिलों में 33 केवी की कुल 130 किलोमीटर 100 मीटर विद्युत लाईन बिछाकर विद्युत आपूर्ति में सुधार किया गया है।
निगम के प्रबंध निदेशक श्री एम.आर. विश्नोई ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष के अगस्त माह तक 33 केवी की लाईनें भीलवाड़ा सर्किल में 24 किलोमीटर, नागौर सर्किल में 21 किलोमीटर 200 मीटर, सीकर सर्किल में 19 किलोमीटर 200 मीटर, अजमेर जिला सर्किल में 16 किलोमीटर 200 मीटर, उदयपुर सर्किल में 12 किलोमीटर, डूंगरपुर एवं चितौड़गढ़ सर्किल में 10-10 किलोमीटर, बांसवाड़ा सर्किल में 9 किलोमीटर तथा झुंझुनूं सर्किल में 8 किलोमीटर 500 मीटर विद्युत लाईन बिछाई गई है।

error: Content is protected !!