अजमेर, 28 सितम्बर। अजमेर विद्युत वितरण निगम द्वारा विभिन्न स्तरों पर हुई सेटलमेन्ट कमेटी की बैठकांे में चालू वित्तीय वर्ष के अगस्म माह तक कुल 775 मामलें निपटा कर उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की गई है।
निगम के प्रबंध निदेशक श्री एम. आर. विश्नोई ने बताया कि सेटलमेन्ट कमेटी में सर्किल स्तर पर 449 प्रकरणों का निस्तारण किया गया जबकि डिवीजन स्तर पर 294 प्रकरण, संभागीय मुख्य अभियंता स्तर पर एक प्रकरण तथा उपखण्ड स्तर पर 31 प्रकरणों का निस्तारण किया गया है। उन्हांेने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष के अगस्त तक सर्वाधिक प्रकरण सीकर सर्किल में 169 प्रकरण निपटायें गये है जबकि अजमेर शहर सर्किल में 139, चितौड़गढ सर्किल में 131, अजमेर जिला सर्किल में 122, भीलवाड़ा सर्किल में 87, नागौर सर्किल में 59, उदयपुर में 40, प्रतापगढ़ सर्किल में 20 तथा झुंझुनूं सर्किल में 8 प्रकरण सेटलमेन्ट कमेटी की बैठकों में निपटाएं गए हंै।
—000—
दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजनाःः प्रशिक्षण कार्यक्रम 30 से
अजमेर, 28 सितम्बर। अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. के अजमेर शहर वृत्त में आगामी 30 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक तीन दिवसीय दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के अन्तर्गत कर्मचारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
अधीक्षण अभियंता (अ.श.वृ.) श्री जे. आर. छाबा ने बताया कि प्रशिक्षण में वित्तीय प्रबंधन, स्टोर लेखा तथा कार्यालय प्रशासनिक संबंधी प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने समस्त नियंत्राण अधिकारियों को उनके अधीन कार्यरत कर्मचारियों को प्रशिक्षण में भेजने का आग्रह किया हैं।