पर्यावरण संरक्षण साईकल रैली निकाल समाज को दिया संदेश

पर्यावरण मित्रों ने जताया आभार और दिया धन्यवाद
‘अपना अजमेर’ का विचार, वाहन मुक्त शनिवार

apna ajmerअजमेर 28 सितम्बर। अग्रवाल समाज द्वारा पर्यावरण संरक्षण रैली पर अपना अजमेर संस्था ने आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया है।
इस अवसर पर सूत्रधार कंवल प्रकाश ने बताया कि अपना अजमेर का विचार वाहन मुक्त शनिवार अभियान के तहत पर्यावरण की सुरक्षा के लिये कदम बढ़ाते हुए अग्रवाल समाज ने जिस तरह अग्रवाल समाज द्वारा कल मंगलवार को रैली का आयोजन किया गया। अग्रवाल समाज ने अग्रसेन जयंती महोत्सव 2016 के शुभारम्भ अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए समिति की ओर से सामाजिक एकता और सद्भावना के लिए साईकिल और वाहन रैली का आयोजन किया। कहा कि अग्रवाल समाज ने दूसरें सभी समाजों को एक संदेश दिया है कि वह भी पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिये आगे आये और इस कदम से कदम मिला कर चले। अग्रवाल समाज को इस तरह के प्रयास के लिये संस्था व सभी पर्यावरण मित्रों द्वारा धन्यवाद दिया जाता है।
सम्पर्क प्रमुख विनित लोहिया ने कहा कि सभी समाजों से अपील कि सभी समाजों द्वारा भी ऐसे प्रयास किये जाने चाहिए जिससे हमारा पर्यावरण सुरक्षित रह सके। पर्यावरण संरक्षण पर निकाली गयी रैली के लिये अपना अजमेर के सभी पर्यावरण मित्रों द्वारा आभार और धन्यवाद दिया जाता है। आज अपना अजमेर संस्था ने पर्यावरण को प्रदूषण से मुक्त करने के लिये जो कदम उठाया है वह समाज में कारगर साबित होता दिखाई दे रहा है।

कंवल प्रकाश
सूत्रधार
मो.नं. 9829070059

error: Content is protected !!