बीकानेर 1 अक्टूबर। केन्द्रीय वित्त एवं कंपनी मामलात राज्यमंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल, स्वच्छता पखवाडे़ के तहत जिले में आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों का आगाज रविवार को मोमासर में प्रातः 9 बजे करेंगे।
जिला स्वच्छता मिशन के जिला समन्वयक ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार 1 से 15 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाडे़ के तहत जिला, पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हंै। बीकानेर में ये आयोजन आगामी 30 अक्टूबर तक संचालित किए जाएंगे। जिला समन्वयक ने बताया कि 2 अक्टूबर को सभी ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं में ओडीएफ स्थिति बनाए रखने एवं ठोस तथा तरल कचरा प्रबन्धन के बारे में विस्तार से चर्चाएं की जाएंगी। इसके अतिरिक्त पखवाडे़ के दौरान वार्ड पंचांे की अध्यक्षता में प्रत्येक वार्ड में सफाई अभियान का संचालन किया जाएगा। साथ ही ग्रामांे में स्थित सभी सरकारी भवनों, गलियों एवं पेयजल संसाधनांे की सफाई का कार्य भी इस दौरान किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जिला कलक्टर ने एक आदेश जारी कर समस्त गतिविधियों के सफल संचालन के लिए अलग-अलग प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए हैं, जिन्हें तिथिवार गतिविधि संचालन का दायित्व सौंपा गया है। जिला समन्वयक ने बताया कि पखवाडे के सफल आयोजन के लिए सम्बन्धित उपखण्ड अधिकारी, विकास अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, ब्लाॅक सीएमएचओ सहित जिला स्तरीय अधिकारियों को भी इस बाबत जिम्मेदारियां दी गई हंै।
—-
62वां वन्य जीव सप्ताह प्रारम्भ
बीकानेर, 01 अक्टूबरं। बासठवां वन्य प्राणी सप्ताह शनिवार को रथखाना स्थित डी.ए.वी. मातृसेवा सदन स्कूल परिसर में शुरू हुआ। सप्ताह के प्रथम दिन चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न स्कूलों के 57 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि उप वन संरक्षक कौशल सक्सेना ने कहा कि प्राकृतिक संतुलन के लिए वन्य जीवों का संरक्षण जरूरी है। विद्यार्थियों को सप्ताह के दौरान वन्य जीवों, पेड़-पौधों के संरक्षण के लिए प्रेरित किया जाए। उप वन संरक्षक राम निवास कुमावत, मातृ सेवा सदन स्कूल की प्रधानाध्यापिका रेखा पुरोहित, गीता चिल्ड्रन स्कूल के प्रधानाचार्य धर्मेन्द्र शर्मा, पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्व विद्यालय के डाॅ. अभिमन्यु सिंह आदि ने वन्य जीव सप्ताह व वन्य जीव संरक्षण के बारे में विचार व्यक्त किए। जन्तुआलय पर्यवेक्षक रामचन्द्र रेगर ने बताया कि विद्यार्थियों को निःशुल्क कार्ड सीट आदि उपलब्ध करवाई गई। बच्चों ने अपने भावों की बेहतर अभिव्यक्ति दी।
—–
महात्मा गांधी की जयंती पर आयोजित होंगे कार्यक्रम
बीकानेर, 1 अक्टूबर। राष्ट्र्पिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर रविवार को समाज कल्याण सप्ताह के दौरान गांधी पार्क स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल पर प्रातः 8 बजे पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एल. डी. पंवार ने बताया कि इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, संभागीय आयुक्त, जिला कलक्टर सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड द्वारा महात्मा गांधी के भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।
—–
नगरीय निकाय क्षेत्रों में ‘विशेष स्वच्छ नगर अभियान’ रविवार से
बीकानेर, 1 अक्टूबर। नगरीय क्षेत्रों में ‘विशेष स्वच्छ नगर अभियान’ रविवार से प्रारम्भ होगा। इस दिन सभी कार्यालयों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। कलक्ट््रेट परिसर में इसकी शुरूआत प्रातः 9ः30 बजे होगी।
जिला कलक्टर वेदप्रकाश ने बताया कि अभियान के दौरान सभी नगरीय क्षेत्रों के प्रमुख स्थानों के साथ अस्पताल, बस स्टेण्ड, रेलवे स्टेशन, पर्यटन स्थल तथा शहरों के प्रवेश मार्ग आदि की साफ-सफाई की जाएगी। अभियान के दौरान प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग का उत्पादन, विपणन एवं उपयोग करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए। इसी प्रकार सम्पति विरूपण प्रतिषेध अधिनियम के सार्वजनिक स्थलों को पोस्टर, पेम्पलेट्स अथवा विज्ञापन अंकित करवाकर खराब करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अभियान से जनप्रतिनिधियों, वार्ड पार्षदों, कॉलेज, स्कूल के विद्यार्थियों, एन.सी.सी. स्काउट्स कैडेट्स, धार्मिक सामाजिक, वाणिज्यिक संस्थाओं, गैर सरकारी संस्थाओं, मौहल्ला विकास समितियों, नागरिक संगठनों आदि को जोड़ा जाएगा। साथ ही जागरूकता के लिए गोष्ठियां, प्रभात फेरियां तथा प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
गोपेश्वर बस्ती से होगी शुरूआत
नगर निगम के आयुक्त आर.के. जायसवाल ने बताया कि 2 अक्टूबर से 2 नवम्बर तक बीकानेर नगर निगम क्षेत्र में विशेष स्वच्छ नगर अभियान चलाया जाएगा। अभियान की शुरूआत रविवार को गोपेश्वर बस्ती मोड़ पर पेट्रोल पंप के पास सुबह आठ बजे होगी। अभियान के दौरान जन प्रतिनिधियों व आम जन की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। लोगों को पोलिथिन का उपयोग को रोकने, कचरा सुनिश्चित स्थान पर डालने के लिए प्रेरित करें। प्रतिदिन पोलिथिन को जब्त करते हुए विधि सम्मत कार्यवाही करने के लिए 6 अधिकारियों का दल गठित किया गया है।
—- मोहन थानवी