अजमेर। हाथीभाटा से दो बार पार्षद रहे सूरजभान यादव का 16 नवंबर को निधन हो गया। पैंसठ वर्षीय यादव का अंतिम संस्कार पुष्कर रोड स्थित मुक्तिधाम पर किया गया। वे भाजपा में एक जुझारू नेता के रूप में जाने जाते थे। उनकी तरह के दंबंग नेता अजमेर की राजनीति में गिनती के ही हैं। स्वर्गीय यादव के पुत्र रोहित यादव भाजपा में सक्रिय हैं। यादव के निधन पर शहर भाजपा के अध्यक्ष अरविंद यादव और मेयर धर्मेन्द्र गहलोत ने दुख प्रकट किया है।
