आओ एंकर बने प्रषिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ

– बालिकाओं को एक माह दिया जायेगा एकरिंग प्रषिक्षण
badmer newsबाड़मेर
बाड़मेर में पहली बार आओ एंकर बने कार्यक्रम का शुभारम्भ स्थानीय राजकीय बालिका छात्रावास माध्यमिक में मुख्य अतिथि जिला कलक्टर सुधीर कुमार शर्मा, अध्यक्षता यूआईटी चैयरपर्सन डॉ. प्रियंका चौधरी विषिष्ट अतिथि किसान बोर्डिग अध्यक्ष बलवंतसिह चौधरी, डॉ. बीडी तातेड़, एईईओ मालाराम चौधरी, युवा उद्यमी जोगेन्द्रसिह चौहान, केयर्न एनर्जी के सीएचआर हैड सुन्दर राज, धारा संस्थान के संस्थापक महेष पनपालिया, व्याख्याता आदर्ष किषोर जाणी, प्रधानाचार्य चैनाराम, लक्ष्मी भगवती के सानिध्य में हुआ। एक माह तक दिये जाने वाला प्रषिक्षण निःषुल्क दिया जायेगा।
कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती वंदना के साथ शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में आये अतिथियों का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि जिला कलक्टर सुधीर शर्मा ने बताया कि एंकरिग के साथ पर्संललिटी प्रषिक्षण दिया जाना चाहिए। कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे डॉ. प्रियंका चौधरी ने बताया कि बाड़मेर में तारा चौधरी द्वारा महिलाओं के लिए एंकरिग बनने का यह पहला प्रयास किया गया जो अपने आप काबिल-ए-तारिफ है और आगे भी इस तरह के कार्यक्रम होने चाहिए। डॉ. बीडी. तातेड़ ने बताया कि बाड़मेर का भविष्य बालिका एवं महिलाओं के लिए एंकरिग एक शौक एवं भगवान की कला है इस मौके को हाथ से जाने नही दिया जाना चाहिए। छात्रावास अधीक्षक तारा चौधरी ने बताया कि एक माह तक महिलाओं, बालिकाओं को एकरिंग का प्रषिक्षण दिया जायेगा, एकरिंग प्रषिक्षण डॉ. बीडी तातेड़ के नेतृत्व में ख्यातिप्राप्त षिक्षाविदों के पनैल द्वारा दिया जायेगा।
50 बालिकाओ को प्रषिक्षण शुरू
आओ एंकर बने प्रषिक्षण में शनिवार को शुभारम्भ के मौके पर 50 बालिकाओं और महिलाओं ने प्रवेष लिया और उनको तीस दिन तक प्रषिक्षण दिया जायेगा।
शुभारम्भ कार्यक्रम में बीजेपी नेता रमेष कुमार ईन्दा, लखदान चारण, खीयाराम भादू, जगदीष भादू, सोनाराम, हनुमान भादू सहित सैकड़ो बालिकाए और महिलाये मौजूद थी। शुभारम्भ कार्यक्रम में महेष पनपालिया और खीयाराम भादू ने आभार व्यक्ति किया। मंच का संचालन केडी चारण ने किया।

तारा चौधरी
अधीक्षक
बालिका छात्रावास माध्यमिक
बाड़मेर

error: Content is protected !!