महावीर इंटरनेशनल द्वारा आदर्श नगर में रैकी / एक्यूप्रेशर चिकित्सा कैंप का आयोजन

अजमेर, दिनांक 4 फरवरी 2017
महावीर इंटरनेशनल द्वारा अपने सेवा प्रकल्प कार्यक्रमों को विस्तार देते हुए अब लोढा धर्मशाला के अतिरिक्त आदर्श नगर अजमेर में भी एक रैकी / एक्यूप्रेशर कैंप का शुभारंभ किया जा रहा है।

महावीर इंटरनेशनल अजमेर के मीडिया प्रभारी पीसी जैन (गंगवाल) ने बताया कि आगामी 5 फरवरी से प्रत्येक रविवार को दोपहर 3:00 बजे से सांय 5:00 बजे तक प्रेम प्रकाश मंदिर आश्रम (सिंधी मंदिर) आदर्श नगर में रैकी / एक्यूप्रेशर कैंप आयोजित किया जाएगा जिसमें रैकी ग्रैण्ड मास्टर एस. के. भाटिया एवं उनकी टीम के अनुभवीे चिकित्सकों द्वारा रोगों का निदान किया जाएगा।

दादा श्री नारायणदासजी के कर कमलों द्वारा दिनांक 5 फरवरी को कैंप का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। महावीर इंटरनेशनल अजमेर के अध्यक्ष वीर जिनेश सोगानी, अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीर पदमचंद जैन एवं सचिव वीर एन. के. रांका ने अधिक से अधिक संख्या में पधार कर शिविर का लाभ लेकर अपने रोगों का निदान करवाने की अपील की है।

वीर पी सी जैन (गंगवाल)
मीडिया प्रभारी
महावीर इंटरनेशनल अजमेर
9414003852

error: Content is protected !!