गुरू गोविन्द सिंह जी ने आक्रांताओं से मुक्त कराया उसी तरह प्रदुषण पर भी विजय पानी है

गुरू गोविन्द साहेब के 350वें प्रकाशोत्सव पर पर्यावरण मित्रों ने निकाली साईकिल रैली

11-02-2017 Apna Ajmerअजमेर 11 फरवरी। अपना अजमेर संस्था द्वारा वाहन मुक्त शनिवार के संकल्प पुरा करते हुए आज स्वामी कॉम्पलेक्स से जवाहर रंगमंच तक गुरू गोविन्द सिंह साहेब के 350वें प्रकाशोत्सव वर्ष के आयोजित संगोष्ठि में सम्मिलित हुए।
संस्था के सूत्रधार कंवल प्रकाश ने बताया कि सिख पंथ के 10वें गुरु गोविंद सिंह साहेब के 350वें प्रकाशोत्सव वर्ष के उपलक्ष्य में स्वतंत्रता संग्राम में उनके अद्भुत त्याग, बलिदान और योगदान को राष्ट्र जागरण के निमित्त जन-जन तक पहुंचाने के लिये आज यह रैली निकाली गयी।
ललित नागरानी ने बताया कि रैली स्वामी कॉम्पलेक्स से सभी पर्यावरण मित्र अपनी-अपनी साइकिलों से जवाहरलाल नेहरू अस्पताल होते हुए अम्बे माता मंदिर से जवाहर रंगमंच पर पहुंच कर संगोष्ठि में सम्मिलित हुए। जहां पर गुरू गोविन्द सिंह जी के जीवन के बारे में जानकारी प्राप्त कर उनके आदर्शाे के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस रैली मे महेश लखन, ऊतम गुरबक्षानी और सभी पर्यावरण मित्र उपस्थित थे।

कंवल प्रकाश
सूत्रधार
मो.9829070059

error: Content is protected !!