एक वर्ष से नही मिला मनरेगा का काम

baran samacharफ़िरोज़ खान,बारां
बारां 12 फ़रवरी। बारां जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र किशनगंज की ग्राम पंचायत बिलासगढ़ में करीब एक वर्ष से मनरेगा कार्य नही चलने के कारण लोगो बेरोज़गार बैठे है । मनरेगा श्रमिक ओमप्रकाश, उर्मिला, पपु, राकेश, पार्वती, कैलाशी, कस्तूरी, कमला, कल्याण, आशा बाई, सुरेश, रामस्वरूप, रेखा, फूलवती, रुक्मणी, शिमला, ने बताया कि बिलासगढ़ पंचायत के गांवो में मनरेगा का कार्य एक वर्ष से बंद पड़ा हुआ है । इस कारण लोगो के सामने रोजगार का संकट पैदा हो गया है । इन्होंने बताया कि कई बार आवेदन किये जा चुके है, उसके बाद भी अभी तक इनको रोजगार नही दिया जा रहा है । इस संबंध में सहायक मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी भरत गौतम ने बताया कि बिलासगढ़ पंचायत के प्रपोज़ल बनाकर भेज रखा है । अभी एक ही सामुदायिक कार्य स्वीकृत है, सोमवार से इसको चालू करवा दिया जावेगा ।

error: Content is protected !!