बाड़मेर
राजकीय अम्बेडकर अनूसूचित जाति छात्रावास बाड़मेर द्वितीय का वार्षिकोत्सव एवं कक्षा बारहवीं के छात्रों का विदाई समारोह बाड़मेर जिला प्रमुख प्रियंका मेघवाल के मुख्य आतिथ्य एवं डॉ. दिनेश परमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। छात्रावास का जीवन संगठन, सामूहिकता एवं नेतृत्व की भावना सिखाता है इससे प्रेरित होकर जिस क्षेत्र में भी जाएं अपना परचम लहराएं, तुम्हें अच्छा नागरिक के साथ-साथ देश का हुक्मरान बनना है नौकर नहीं। ये बात जिला प्रमुख मेघवाल ने अपने उदबोधन में कही। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राजकीय चिकित्सालय के वरिष्ठ विशेषज्ञ औषध डॉ. दिनेश परमार ने कहा कि जीवन में कभी भी उत्साह को कम मत करना, जिस तरह शरीर में किसी हार्मोन या तत्व के बढने एवं घटने से नुकसान की सम्भावनाएं रहती है इसी तरह आप अपने विद्यार्थी जीवन को संयमित रखते हुए हरफनमौला बनें और मंजिल को प्राप्त करें। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष आदूराम मेघवाल ने कहा कि जीवन में अपने लक्ष्य को उंचा रखे और धीरे-धीरे ही कदम बढाए, लेकिन चलना नहीं छोड़े क्योंकि आपका हर कदम मंजिल के नजदीक जाने का होता है। कार्यक्रम को अधिशाषी अभियंता खीमराज परिहार, मोतीराम मेणसा, रामचन्द्र गढ़वीर, उगमराज, रामचन्द्र बमाणिया, जगदीश मेघवाल, मुकेश बोेद्ध, भोजाराम बोद्ध एवं ध्रव प्रसाद ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम मे जूनियर छात्रों द्वारा स्मृति चिन्ह एवं तिलक के साथ कक्षा बारहवीं के छात्रों का बहुमान किया गया। छात्रों एवं परिजनांे द्वारा छात्रावास अधीक्षक डॉ. मोटाराम परिहार का साफा पहनाकर सम्मान दिया एवं जीवन मे हमेशा प्रेरक बने रहने की आशा की। इस अवसर पर डॉ. दिनेश परमार द्वारा प्रत्येक कक्ष में छात्रों के लिए मेज एवं कुर्सी व जिला प्रमुख द्वारा शौचालय बनाने की घोषणा की। वहीं भीमराज परिहार एवं रामचन्द अहम्पा द्वारा सहयोग राशि दी गई। कार्यक्रम का संचालन भगवान बारूपाल ने किया तथा आभार व्यक्त छात्रावास अधीक्षक डॉ. मोटाराम परिहार ने किया।
डॉ.मोटाराम परिहार
अधीक्षक
मो.9610188488