जांची जल स्वावलम्बन अभियान की गुणवत्ता

जिला कलक्टर श्री गौरव गोयल के निर्देश पर जिले भर में हुई कार्यवाही
उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार, विकास अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण

gaurav-goyalअजमेर, 14 फरवरी। जिला कलक्टर श्री गौरव गोयल के निर्देश पर आज पूरे जिले में अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्राी जल स्वावलम्बन अभियान के कामों का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति एवं अन्य बिन्दुओं की जांच कर निर्देश दिए कि जहा आवश्यक हो वहां व्यवस्थाओं में तुरन्त सुधार किया जाए।
जिला कलक्टर श्री गौरव गोयल ने आज प्रातः जिले के सभी उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार एवं विकास अधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों को निर्देश जारी किए कि उनके क्षेत्रा में जहां भी मुख्यमंत्राी जल स्वावलम्बन अभियान के तहत कार्य चल रहा है। उनकी आकस्मिक जांच की जाए। जहां भी आवश्यकता हो वहां सुधार तत्काल करवाया जाए।
जिला कलक्टर के निर्देश पर सभी अधिकारियों ने कार्यों की जांच कर रिपोर्ट तैयार की। सभी जगह कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति, सूचना पट्ट तथा उनका स्थायित्व आदि बिन्दुओं पर जांच की गई। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां आवश्यकता है। वहां कार्यों में तत्काल सुधार करवाया जाएं।
उन्होंने बताया कि जिले में 45 ग्राम पंचायतों के 108 गांवों में 50 करोड़ की लागत से 3 हजार 837 कार्य अनुमोदित किए गए है। इनमें से 860 कार्य शुरू कर दिए गए है। शेष कार्य शीघ्र शुरू होंगे। उन्होंने कहा कि जल स्वावलम्बन अभियान के तहत प्रथम चरण में अजमेर जिले में कराए गए कामों के शानदार परिणाम आए है। भू-जल स्तर बढ़ने के साथ ही जिले के कुल बुवाई क्षेत्रा में भी बढ़ोतरी हुई है।

error: Content is protected !!