परबतपुरा में स्थित रेल फाटक संख्या – 04/स्पेशल ओवरहॉलिंग कार्य हेतु अस्थायी रूप से बंद रहेगा

अजमेर-आदर्शनगर-हटुण्डी रेल लाइन पर स्थित समपार फाटक संख्या – 04/स्पेशल (परबतपुरा/आदर्शनगर यार्ड) पर ओवरहॉलिंग का आवश्यक कार्य किया जाना है। इस कार्य के कारण यह समपार (लेवल क्रॉसिंग) निर्धारित समय के दौरान आम यातायात के लिए बंद रहेगा समपार फाटक बंद रहने की समयावधि के अंतर्गत दिनांक 25.07.2026 (रात्रि 09:00 बजे) से 26.07.2026(प्रातः 06:00 बजे) तक तथा दिनांक 26.07.2026(रात्रि 09:00 बजे) से 27.07.2026 (प्रातः 06:00 बजे) तक बंद रहेगा। समपार फाटक बंद रहने के दौरान आवागमन के लिए आमजन परबतपुरा बाईपास ब्रिज अथवा अन्य वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करे।

मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक अजमेर

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!