महिला दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम जवाहर रंगमंच पर

अजमेर, 07 मार्च। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बुधवार 8 मार्च को जवाहर रंगमंच पर प्रातः 11 बजे जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
महिला अधिकारिता विभाग के कार्यक्रम अधिकारी श्री जितेन्द्र शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में कन्य भ्रुण हत्या, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। उल्लेखनीय कार्य करने वालों को सर्वश्रेष्ठ साथिन, यशोदा एवं नंदघर का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

error: Content is protected !!