पर्यावरण प्रबंधन की पुस्तक का विमोचन

Scan1अजमेर, 07 मार्च। डाॅ. प्रीतवानी की समाज कल्याण व पर्यावरण संरक्षण को समर्पित पुस्तक का विमोचन राज्य स्तरीय राजस्थान सिंधी युवा सम्मेलन के अंतर्गत महामण्डलेश्वर हंसराज महाराज, प्रो. वासुदेव देवनानी, श्ररीचंद कृपलानी व अरूणा जेटलानी द्वारा किया गया।
प्रतिस्पर्धा युग में व्यवसाय व उद्योग की लाभ अर्जन अवधाराणा में निरंतर परिवतर््न हो रहे है। व्यवसाय के सतत विकास हेतु मात्रा लाभ अर्जन ही उद्ेश्य न होकर सामाजिक सराकारों का भी ध्यान रखना परम आवश्यक है। जिम्मेदार व्यवसाय की इसी अवधारणा को लेकर श्री गोविंद सिंह गुर्जर राजकीय महाविद्यालय, नसीराबाद की वरिष्ठ व्याख्याता डाॅ. कमलेश प्रीतवानी ने सस्टेनेबिलिटी आॅफ बिजनेस इन दा कांटेक्टर आॅफ एनवायरलमेंटल मैनेजमेंट विषय पर अपनी पुस्तक रचित की है।
32 भारतीय कंपनियों के सर्वेक्षण पर आधारित यह पुस्तक उद्योगों को पर्यावरण प्रबंधन हेतु आवश्यक सुझाव प्रदान करते हुए मानव जीवन संरक्षण के सतत विकास की परिकल्पना के प्रति सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन करने पर प्रकाश डालती है। भारतीय उद्योग सतत व्यापार हेतु पर्यावरणीय प्रबंधन के इन सुझावों को क्रियान्वित कर वैश्विक स्तर पर उत्प्रेरक की भूमिका का निर्वहन कर सकते है।

error: Content is protected !!