प्रभारी सचिव राजीव ठाकुर ने किया परिंडा अभियान का आगाज

-बेजुबान पक्षियों के लिए दयाभाव रखे,घर-घर परिंडे लगे,ग्रुप फॉर पीपल के प्रयासो की की सराहना
IMG_1134बाड़मेर, 07 अप्रैल। सामाजिक सरोकार और नवाचार के प्रतीक ग्रुप फॉर पीपल के बेजुबान पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था के लिए परिण्डे अभियान का कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार शाम को प्रभारी सचिव राजीव सिंह ठाकुर,जिला कलेक्टर सुधीर कुमार शर्मा,मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम एल नेहरा ने परिण्डे बांध आगाज किया। उल्लेखनीय है ग्रुप फॉर पीपल पिछले दो सालों से हर गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए परिंडे लगाने का कार्य कर रहा है।
इस अवसर पर राजीव ठाकुर ने कहा कि ग्रुप द्वारा सामाजिक सरोकार के सेवा कार्य किये जा रहे है। इस तरह के प्रयासों से हजारो बेजुबान पक्षियों को जीवनदान मिलता हैं। भीषण गर्मी में मिट्टी के परिण्डे लगाने का कार्य सुखद हैं। उन्होंने आह्वान किया कि घर घर मे आम जन पक्षियों के लिए परिण्डे लगाए। उन्होंने कहा कि ग्रुप द्वारा नीम महोत्सव के तहत शानदार कार्य किया गया था। ठाकुर ने ग्रुप सदस्यो को लगाए गए परिंडों में नियमित पानी कक व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाने को कहा। जिला कलेक्टर सुधीर कुमार शर्मा ने कहा कि ग्रुप द्वारा नियमित रूप से सामाजिक सरोकार के सेवा कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक परिण्डे लगाने के साथ नियमित रूप से उनमे पानी भरने की जिम्मेदारी निकटतम व्यक्ति को दे। उन्होंने कहा कि गक्त वर्ष सरहद पर ग्रुप द्वारा परिण्डे लगाने का नेक कार्य किया था। मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम एल नेहरा ने कहा कि सभी को पक्षियों के प्रति दया भाव रख परिण्डे लगाने का नेक कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर ग्रुप संयोजक चन्दन सिंह भाटी,संजय शर्मा,नरेंद्र खत्री,दुर्जन सिंह गुडीसर,जसवंत सिंह चौहान ,राजेन्द्र लहुआ,दिग्विजय सिंह चुली ,हाकम सिंह भाटी, जय परमार, जयश्री खत्री, सहायक निदेशक प्रदीप चौधरी, अधिशासी अभियंता कबीर अख्तर, मदन बारूपाल समेत कई लोग उपस्थित थे। ग्रुप अध्यक्ष आजाद सिंह राठौड़ ने बताया कि इस बार ग्रुप द्वारा दो हजार परिण्डे लगाए जाएंगे। पक्षियों के लिए पेयजल की स्थाई व्यवस्था पर भी विचार किया जा रहा हैं। ग्रुप संयोजक चन्दन सिंह भाटी ने सबका आभार जताया।

error: Content is protected !!